Smart meter connection will be activated within 2 hours of paying the electricity bill, MD Riya said प्रीपेड मीटर रिचार्ज के बाद 2 घंटे में जुड़ेगा कटा बिजली कनेक्शन, UPPCLने ग्रेस पीरियड के दिन भी बताए, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्रीपेड मीटर रिचार्ज के बाद 2 घंटे में जुड़ेगा कटा बिजली कनेक्शन, UPPCLने ग्रेस पीरियड के दिन भी बताए

रिचार्ज करने के 2 घंटे के भीतर स्मार्ट मीटर कनेक्शन जुड़ेगा। इसके अलावा बिल निगेटिव में जाने की स्थिति में उपभोक्ताओं को तीन दिन का ग्रेस पीरियड भी दिया जाएगा, ताकि वे इस अवधि में रिचार्ज करा सकें।

Tue, 31 March 2026 10:47 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
प्रीपेड मीटर रिचार्ज के बाद 2 घंटे में जुड़ेगा कटा बिजली कनेक्शन, UPPCLने ग्रेस पीरियड के दिन भी बताए

UP News: मध्यांचल विद्युत निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने कहा कि यदि बिजली बिल बकाया होने के कारण स्मार्ट मीटर का कनेक्शन कट जाता है, तो रिचार्ज करने के मात्र दो घंटे के भीतर आपूर्ति स्वतः बहाल कर दी जाएगी। इसके अलावा बिल निगेटिव में जाने की स्थिति में उपभोक्ताओं को तीन दिन का ग्रेस पीरियड भी दिया जाएगा, ताकि वे इस अवधि में रिचार्ज करा सकें।

एमडी ने मंगलवार को कहा कि विभाग का लक्ष्य मानवीय हस्तक्षेप को कम कर व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाना है। अब उपभोक्ताओं को बिजली जुड़वाने के लिए लाइनमैन को ढूंढने की जरूरत नहीं है। ‘यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप’ के माध्यम से उपभोक्ता अपने मीटर की लाइव रीडिंग, बैलेंस और खपत की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए विभाग द्वारा लाखों संदेश भेजे जा रहे हैं और प्रतिदिन 100 लोगों की विशेष टीम फोन कॉल के माध्यम से फीडबैक ले रही है।

निगम में 69 हजार चेक मीटर लगाएं गए

स्मार्ट मीटर की रीडिंग में गड़बड़ी की शिकायतों पर एमडी ने कहा कि विभाग ने 69 हजार ‘चेक मीटर’ लगाए थे, जिनमें से किसी में भी अंतर नहीं पाया गया। हालांकि, उन्होंने ईईएसएल के पुराने स्मार्ट मीटरों में आने वाली तकनीकी समस्याओं को स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि मध्यांचल में अब तक लगभग 3.46 लाख स्मार्ट मीटर लगे हैं। इसमें 52 हजार मीटर बदले जा चुके हैं।

दो माह के भीतर छह उपकेंद्र बनकर तैयार होंगे

गर्मियों में बेहतर बिजली सप्लाई के लिए दो महीने के भीतर छह उपकेंद्र बनकर तैयार हो जाएंगे। एमडी ने कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में ट्रिपिंग की घटनाओं में भारी गिरावट आई है। लखनऊ में प्राथमिकता के आधार पर लाइनों और ट्रांसफार्मरों के मेंटेनेंस पर काम किया गया है, जिससे लो वोल्टेज और बिजली कटने की समस्याओं में सुधार हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक फोन नंबर से कितने स्मार्ट मीटर के खाते ही चल सकेंगे? UPPCL चेयरमैन ने बताया

एक नंबर पर केवल तीन कनेक्शन

अब एक मोबाइल नंबर से अधिकतम तीन बिजली कनेक्शन ही जोड़े जा सकेंगे। अधिक कनेक्शन होने पर उपभोक्ताओं तक महत्वपूर्ण सूचनाएं नहीं पहुंच पाती थीं, जिससे रिचार्ज खत्म होने पर बिजली कटने की समस्या आती थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में बिजली विभाग गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, हजारों मीटर जले

बिजली विच्छेदन से बचने के लिए बैलेंस पॉजिटिव रखें

एमडी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे ‘यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप’ और व्हाट्सऐप ‘चैट बॉट’ का अधिक से अधिक उपयोग करें। उन्होंने सलाह दी कि बिजली विच्छेदन (डिस्कनेक्शन) की असुविधा से बचने के लिए अपना बैलेंस हमेशा पॉजिटिव रखें। किसी भी शिकायत के लिए उपभोक्ता टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सभी जिलों में होगी ‘मुख्यमंत्री फेलो’ की तैनाती, सीएम योगी के ये भी निर्देश
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।