There is no bigger goon than me I am a history sheeter said BJP MP Devendra Singh Bhole मुझसे बड़ा कोई बदमाश नहीं है, हिस्ट्रीशीटर हूं; दिशा की बैठक स्थगित होने पर भड़के भाजपा सांसद देवेंद्र भोले, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मुझसे बड़ा कोई बदमाश नहीं है, हिस्ट्रीशीटर हूं; दिशा की बैठक स्थगित होने पर भड़के भाजपा सांसद देवेंद्र भोले

भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले का एक विवादित बयान सामने आया है। दिशा की बैठक के दौरान पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी से तीखी नोकझोंक के बाद पत्रकारों से बातचीत में भोले ने खुद को कानपुर का सबसे बड़ा बदमाश और हिस्ट्रीशीटर बता दिया।

Tue, 4 Nov 2025 10:59 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, कानपुर
share
मुझसे बड़ा कोई बदमाश नहीं है, हिस्ट्रीशीटर हूं; दिशा की बैठक स्थगित होने पर भड़के भाजपा सांसद देवेंद्र भोले

यूपी के कानपुर देहात के अकबरपुर से भाजपा सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने खुद को कानपुर का सबसे बड़ा बदमाश और हिस्ट्रीशीटर बता दिया। वह दिशा की बैठक में पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी से विवाद के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। हालांकि खुद को बदमाश-हिस्ट्रीशीटर कहने के तत्काल बाद उन्होंने इसे राजनीति से प्रेरित भी बताया। कहा कि जिस सरकार ने मुकदमे दर्ज कराए थे, उसी ने खत्म भी कराए। भोले का यह वीडियो वायरल हो रहा है। आपका अपना लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हंगामे की भेंट चढ़ने के बाद दिशा की बैठक स्थगित कर दी गई। अंदर तो भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले और राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति पूर्व मंत्री अनिल शुक्ल वारसी ने एक-दूसरे पर खूब आरोप-प्रत्यारोप लगाए। दोनों नेता गुस्से में अपनी-अपनी कुर्सी से उठ गए। अपने समर्थकों को गुंडा कहने पर सांसद भोले ने बैठक को स्थगित कर दी। बाहर पत्रकारों से बात की। उनके निशाने पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला और उनके पति अनिल शुक्ल वारसी रहे।

भोले ने कहा, 'वारसी ब्राह्मणों की जाति पर राजनीति करते हैं। वारसी मेरे भाई हैं बावजूद इसके वह खुलेआम कह चुके हैं वह मुझे सांसद नहीं मानते। फैक्ट्री वाले नियमों के खिलाफ कोई काम करेंगे तो जांच के लिए पत्र लिखा जाएगा। मेरे द्वारा कभी जाति के आधार पर काम नहीं किया गया। 2021 में गहोलिया कांड में इन्होंने माहौल खराब करने का प्रयास किया अब फिर चुनाव आ रहा है तो माहौल बनाने में लगे हैं। वह (प्रतिभा शुक्ला) कहती फिर रही हैं कि मेरे पास फाइलें नहीं आती हैं तो फिर वह मंत्री बनी क्यों घूम रही हैं..अब इसमें मेरा क्या दोष है। मुझे व मेरे समर्थकों को कोई गुंडा कहेगा तो यह बर्दाश्त नहीं होगा।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा सांसद देवेंद्र भोले से भिड़े मंत्री के पति अनिल शुक्ला, अफसरों ने संभाला

सांसद ने आगे कहा, ‘कानपुर देहात में मुझसे बड़ा कोई बदमाश नहीं है, मैं हिस्ट्रीशीटर हूं। कागज और कलम पुलिस का होता है, जिस सरकार ने मुकदमे दर्ज कराएं उसी ने खत्म भी कराए। उन्होंने वारसी को निशाने पर रखते हुए कहा कि आप विकास दुबे के भाई को साथ में रख सकते हो जिसने संतोष शुक्ला की हत्या की हो। चुनाव आ रहा है आप कहीं तलाश में हैं। वारसी को इलाज की जरूरत है। अगली बैठक में राज्य सरकार और केन्द्र सरकार के प्रतिनिधियों को भेजने के लिए पत्र लिखूंगा, इसके बाद भी बैठक होगी।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फॉलोअर्स के लिए धर्म का अपमान, नाबालिग ने देवी-देवताओं पर बनाया आपत्तिजनक वीडियो
ये भी पढ़ें:इलाज के लिए तरसा इंजीनियर बेटा, पिता ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की शिकायत
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।