A minor created an offensive video about Hindu deities for his instagram followers फॉलोअर्स के लिए नाबालिग ने किया धर्म का अपमान, हिंदू देवी-देवताओं पर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

फॉलोअर्स के लिए नाबालिग ने किया धर्म का अपमान, हिंदू देवी-देवताओं पर बनाया आपत्तिजनक वीडियो

इटावा में सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने और ऑनलाइन पैसा कमाने के लिए एक किशोरी ने हिंदू धर्म का अपमान किया। किशोरी ने देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया। वीडियो के वायरल होने पर क्षेत्र में तनाव फैल गया। 

Tue, 4 Nov 2025 02:41 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, इटावा
share
फॉलोअर्स के लिए नाबालिग ने किया धर्म का अपमान, हिंदू देवी-देवताओं पर बनाया आपत्तिजनक वीडियो

यूपी के इटावा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने और ऑनलाइन पैसा कमाने के लिए एक किशोरी ने हिंदू धर्म का अपमान किया। किशोरी ने देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया। जो कुछ ही देर में वायरल हो गया। इससे हिंदूओं में भारी आक्रोश फैल गया। उधर, मामले की जानकारी होने पुलिस ने किशोरी और उसके मां-बाप को हिरासत में ले लिया।

ये मामला आजद नगर का है। यहां रहने वाली एक किशोरी ने 27 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर एक मिनट का वीडियो अपलोड किया था,जिसमें हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था। बताया जा रहा है कि वीडियो उसने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने और ऑनलाइन कमाई के उद्देश्य से बनाया था। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच में पाया कि वीडियो लड़की ने अपने पिता मोहम्मद शब्बीर उर्फ साबिर, मां शमीना और आजाद नगर टीला निवासी दोस्त आसिफ की जानकारी में बनाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जय श्री राम का नारा अब अराजकता फैलाने का लाइसेंस बन गया है: स्वामी प्रसाद मौर्य

पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय नाथ राय ने बताया कि यह वीडियो जानबूझकर सोशल मीडिया पर लोकप्रियता और आर्थिक लाभ पाने के लिए बनाया गया था। माता-पिता को इस कृत्य की जानकारी थी लेकिन उन्होंने अपनी बेटी को रोकने का प्रयास नहीं किया। फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में 2 नवंबर को किशोरी, उसके माता-पिता और आसिफ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196 (धर्म, नस्ल, जन्मस्थान, जाति या समुदाय के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत मामला दर्ज किया गया।

वहीं, मामले की जांच कर रहे दारोगा सौरभ सिंह ने बताया कि लड़की के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि लड़की को बाल कल्याण अधिकारी की देखरेख में नारी निकेतन भेजा गया है। पूछताछ में लड़की ने बताया कि उसने अपने माता-पिता और आसिफ के कहने पर वीडियो बनाया था, जिन्होंने उसे बताया था कि ऐसे वीडियो से उसके फॉलोअर्स बढ़ेंगे और आर्थिक लाभ मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मथुरा के मंदिर में 10 साल की मासूम से दरिंदगी, दो युवकों ने किया गैंगरेप
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।