The groom is handicapped and less educated bride refused to marry विकलांग और कम पढ़ा-लिखा है दूल्हा...फेरे लेने से पहले दुल्हन ने शादी करने से किया इनकार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

विकलांग और कम पढ़ा-लिखा है दूल्हा...फेरे लेने से पहले दुल्हन ने शादी करने से किया इनकार

अलीगढ़ में एक शादी समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब दुल्हन ने फेरे लेने के समय शादी से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन की बातें सुनकर सब दंग रह गए। दुल्हन का कहना था कि दुल्हा विकलांग और कम पढ़ा-लिखा है।

Sun, 6 July 2025 03:11 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share
विकलांग और कम पढ़ा-लिखा है दूल्हा...फेरे लेने से पहले दुल्हन ने शादी करने से किया इनकार

यूपी के अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादी समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब दुल्हन ने फेरे लेने के समय शादी से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन की बातें सुनकर सब दंग रह गए। सभी उससे मनाने में जुट गए लेकिन वह अपनी बातों पर अडिग रही और दो टूक में पर पक्ष से बारात लेकर जाने के लिए कह दिया।

ये मामला गंगीरी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक शादी समारोह की धूमधाम से तैयारियां चल रही थीं। तय तारीख को दूल्हा बारात लेकर दूल्हन के घर पहुंचा। सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था। जब फेरे की बारी आई तो दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन ने दूल्हे की विकलांगता और कम पढ़ाई की बात कही। दूल्हे के मुताबिक वह एक पैर से विकलांग और सिर्फ पांचवी पास है। उधर, दुल्हन की बात सुनकर शादी समारोह में हड़कंप मच गया।

परिवार के साथ गांव के बड़े-बुजुर्ग, रिश्तेदार सब दुल्हन को समझाने में जुट गए। लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर जस की तस रही। आखिर में दूल्हे के लिए दूसरी लड़की की तलाश हुई लेकिन उसने नापंसद कर दिया। हद तो तब हो गई। जब तीसरी लड़की के साथ उसकी शादी की तैयारियां शुरू हो गईं। लेकिन आखिर में वह नाबालिग निकली। कुछ लोगों के विरोध के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जबरन संबंध बनाना चाहता था प्रेमी, पति के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड ने कर दिया कत्ल

लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची। तो उन्हें कोई वहां नहीं मिला दूल्हा और बाराती पहले ही फरार हो चुके थे। इस मामले में हरदुआगंज के एसओ का कहना है कि बारात बंधक की सूचना मिली थी लेकिन ये बात झूठ निकली। इसके बाद नाबलिग युवती की शादी की बात पता चली लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। दूल्हा और बाराती पहले ही जा चुके थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमी संग रहूंगी वरना...सुहागरात के अगले दिन से ही तेवर में आई नई नवेली दुल्हन
ये भी पढ़ें:लिव इन में रह रही युवती की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या, साथी फरार
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।