I will stay with my love bride became angry next day of suhagraat प्रेमी संग रहूंगी वरना...सुहागरात के अगले दिन से ही तेवर में आई नई नवेली दुल्हन, भागे-भागे थाने पहुंचे ससुरालीजन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्रेमी संग रहूंगी वरना...सुहागरात के अगले दिन से ही तेवर में आई नई नवेली दुल्हन, भागे-भागे थाने पहुंचे ससुरालीजन

अलीगढ़ में एक नई नवेली दुल्हन ने ससुराल आते ही अपने तेवर दिखाने लगी। दरअसल पति से संबंध बनाने पर उसने मुस्कान और सोनम जैसी घटना होने की धमकी दी। उसने कहा कि उसकी शादी जोर जबरदस्ती से हुई है और वह अपने आशिक के संग ही रहेगी। 

Sat, 5 July 2025 04:26 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share
प्रेमी संग रहूंगी वरना...सुहागरात के अगले दिन से ही तेवर में आई नई नवेली दुल्हन, भागे-भागे थाने पहुंचे ससुरालीजन

यूपी के अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नई नवेली दुल्हन ने ससुराल आते ही अपने तेवर दिखाने लगी। दरअसल पति से संबंध बनाने पर उसने मुस्कान और सोनम जैसी घटना होने की धमकी दी। उसने कहा कि उसकी शादी जोर जबरदस्ती से हुई है और वह अपने आशिक के संग ही रहेगी। नई नवेली दुल्हन की बातें सुनकर ससुरालीजन दंग रह गए। आनन-फानन में थाने पहुंचे और बोले कि साहब! हमें बचाओ, हमारी बहू मारने की धमकी दे रही है।

ये मामला रोरावर थाना क्षेत्र का है। जहां जीवनगढ़ के रहने वाले युवक की शादी 22 जून को अलहदादपुर नीवर की रहने वाली एक युवती के संग हुआ था। निकाह बड़े ही धूमधाम के साथ हुआ था। सब कुछ ठीक था। दोनों ही परिवारों में खुशी का माहौल था। लेकिन ससुराल पहुंचते ही दुल्हन अपने तेवर दिखाने लगे। दूल्हे के संबंध बनाने पर मुस्कान और सोनम जैसी घटना होने का जिक्र कर दिया। इससे पति डर गया। घबराकर उसने परिजनों को सारी बात बताई। इस पर सुसरालीजनों ने दुल्हन की मां को बुलाया। उन्होंने भी बेटी को समझाने-बुझाने की कोशिश की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लिव इन में रह रही युवती की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या, साथी फरार

बहू को थाने लेकर पहुंचे ससुरालीजन

आखिर में जब दुल्हन नहीं मानी तो मायके और ससुराल दोनों पक्ष के लोग उसे लेकर रोरावर थाने पहुंचे। जहां ससुरालीजन डरे लहजों में बोले हमें हमारी बहू से बचा लो, वह बेटे को मारने की बातें कर रही है। इस पर कोतवाल शिव शंकर गुप्ता ने जब दुल्हन से बात की तो उसने साफ कह दिया कि उसकी शादी जबरदस्ती कराई गई है। वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। अब इस मामले में पुलिस का कहना है कि युवती के आशिक को कोतवाली बुलाया गया है। दोनों से बातचीत के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।