Thar rolled over and crushed the woman when the handbrake was not applied in farrukhabad VIDEO: पोते ने बिना हैंडब्रेक लगाए खड़ी कर दी थार, लुढ़कते हुए दादी को कुचला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

VIDEO: पोते ने बिना हैंडब्रेक लगाए खड़ी कर दी थार, लुढ़कते हुए दादी को कुचला

फर्रुखाबाद में हैंड ब्रेक न लगने से अचानक बैक हुई थार ने एक वृद्ध महिला को कुचल डाला। घर का मुख्य गेट बंद करते समय वह बैक होती कार की चपेट में आई और रोड पार कर बाउंड्रीवाल से जा टकराई। आनन-फानन परिजन दौड़े। जब तक अस्पताल ले जाते उनकी मौत हो गई।

Sun, 5 April 2026 09:21 AMPawan Kumar Sharma संवाददाता, फर्रुखाबाद
share
VIDEO: पोते ने बिना हैंडब्रेक लगाए खड़ी कर दी थार, लुढ़कते हुए दादी को कुचला

UP News: यूपी के फर्रुखाबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां हैंड ब्रेक न लगने से अचानक बैक हुई थार ने एक वृद्ध महिला को कुचल डाला। घर का मुख्य गेट बंद करते समय वह बैक होती कार की चपेट में आई और रोड पार कर बाउंड्रीवाल से जा टकराई। आनन-फानन परिजन दौड़े। जब तक अस्पताल ले जाते उनकी मौत हो गई। कार के कुचलने का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी अभिषेक कटियार ने बताया कि दो अप्रैल को रात करीब आठ बजे वह अपनी थार से घर पहुंचा। 75 वर्षीय दादी सरला ने गेट खोला तो वह गाड़ी लेकर अंदर चला गया। बिना हैंड ब्रेक लगाए गाड़ी से उतर आया। अचानक गाड़ी ने बैक मार दिया और पीछे की ओर ढलान में जाने लगी। इस बीच गेट बंद कर रहीं दादी को भी अपनी चपेट में लेते हुए रोड पार कर बाउंड्रीवाल से जा टकराई। अभिषेक ने बताया कि यह देख वह दौड़े लेकिन तब तक दादी गंभीर रूप से चोटिल हो चुकी थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: नशे में धुत डांसर युवती ने टोल प्लाजा पर काटा बवाल, बैरीकेडिंग तोड़े

जब तक उन्हें अस्पताल ले जाया जाता, सांसें थम गईं। कुछ देर में अन्य परिजन और मोहल्ले के लोग जमा हो गए। शनिवार को इसका खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो रोंगटे खड़े हो गए। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए कादरीगेट थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। एक मिनट सोलह सेकंड का वीडियो देख हर कोई कांप उठा। कादरीगेट थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों से किसी भी कार्रवाई से इनकार किया है, फिर भी आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अतिक्रमण हटाने के नाम पर कार में भरवाए नारियल, सीसीटीवी ने खोल दी दारोगा की पोल

झपकी लगने पर कार ने मारी तीन गाड़ियों में टक्कर, कई घायल

उधर, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात सोलाना गांव के सामने तेज रफ्तार कार ने तीन गाड़ियों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग घायल हो गए और एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया। बताया जा रहा है चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार शताब्दी नगर निवासी विशाल वर्मा, विकास, शकुंतला और आर्यन दिल्ली के शाहदरा से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। सोलाना गांव के पास वे गाड़ी रोककर खड़े थे। इसी दौरान मुजफ्फरनगर निवासी सुनील कुमार अपनी पत्नी सोनल और बेटे रवि के साथ हरिद्वार जा रहे थे और उन्होंने भी अपनी कार रोक ली थी। तभी पीछे से आ रहे कार चालक जितेंद्र निवासी हिसार को झपकी आ गई और टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार आगे खड़ी गाड़ी से जा भिड़ी, जिससे कार रेलिंग से टकरा गई। वहीं, अनियंत्रित कार दूसरी कार से भी टकरा गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: बैडमिंटन खेलते समय ठेकेदार को आया हार्ट अटैक, पल भर में ही चली गई जान

जिसमें सवार गुरुग्राम निवासी रोहित कटारिया, दीपांशु, जतिन और प्रतिभा भी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम से हाईवे पेट्रोलिंग टीम, एंबुलेंस और टोइंग वाहन को मौके पर भेजा गया। सभी घायलों को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। परतापुर पुलिस और डायल 112 की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू कराया गया। परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को आई झपकी सामने आया है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।