Contractor dies of heart attack while playing badminton in mahoba VIDEO: बैडमिंटन खेलते समय ठेकेदार को आया हार्ट अटैक, पल भर में ही चली गई जान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

VIDEO: बैडमिंटन खेलते समय ठेकेदार को आया हार्ट अटैक, पल भर में ही चली गई जान

महोबा में बैडमिंटन खेलते समय 58 वर्षीय ठेकेदार को अचानक सीने में दर्द उठा और कुछ ही पलों में हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, डॉक्टरों ने उम्रदराज लोगों को सेहत के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है।

Tue, 31 March 2026 01:31 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, महोबा
share
VIDEO: बैडमिंटन खेलते समय ठेकेदार को आया हार्ट अटैक, पल भर में ही चली गई जान

यूपी में पिछले कुछ सालों से हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। नया मामला महोबा से सामने आया है। जहां जिला स्टेडियम में बैडमिंटन खेलते समय एक ठेकेदार के सीने में अचानक दर्द उठा और देखते ही देखते हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। डॉक्टर ने उम्र दराज लोगों को अपनी सेहत की देखभाल करने की सलाह दी है।

शहर के गांधीनगर के पस्तोर गली के रहने वाले 58 वर्षीय सुधीर गुप्ता रेलवे के ठेकेदार थे। सोमवार को वह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन खेल रहे थे। बैडमिंटन खेलते समय सीने में दर्द होने पर अचेत होकर गिर पड़े। साथ में डॉक्टर प्रशांत परमार ने सीपीआई देकर जान बचाने का प्रयास किया। लेकिन आराम नहीं मिलने पर आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। जिला क्रीड़ाधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि बैडमिंटन खेलते समय एकाएक दर्द होने के बाद मौत हो गई है। परिजनों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से दिल में दर्द होने की जानकारी दी जा रही थी जिस पर बैडमिंटन न खेलने की सलाह दी गई थी। पूरे शहर में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। डॉक्टरों ने उम्र दराज लोगों को सेहत की देखभाल करने पर जोर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अग्निवीर की कश्मीर में मौत, ड्यूटी के दौरान 24 साल के जवान को आया हार्ट अटैक

क्रिकेट खेलते समय युवक को आया हार्ट अटैक

इससे पहले बरेली के रहने वाले एक युवक ही हार्ट अटैक से मौत हो गई। 22 साल का शाकिब दिल्ली में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रहा था और वह ईद मनाने घर आया था। 20 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे शाकिब अपने दोस्तों के साथ गांव के ईदगाह के पास मैदान में क्रिकेट खेल रहा था और इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा तथा उसकी सांस फूलने लगी। पुलिस के मुताबिक, परिजन और दोस्त उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शिकायत लेकर पत्नी संग BSA दफ्तर पहुंचे हेडमास्टर को हार्ट अटैक, मचा हड़कंप

वहीं, इसके अगले दिन शाहजहांपुर में भी एक युवक की क्रिकेट खेलते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। ओसीएफ ग्राउंड पर क्रिकेट मैच के दौरान 30 वर्षीय खिलाड़ी सोनल चंद्रा के सीने में दर्द उठने पर साथियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसल को देखकर किसान को पड़ा हार्ट अटैक, मौत
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।