VIDEO: नशे में धुत डांसर युवती ने टोल प्लाजा पर काटा बवाल, मोबाइल गायब होने के शक में बैरीकेडिंग तोड़े
झांसी में मोबाइल गुम होने से नाराज डांसर युवती ने टोल प्लाजा पर बवाल काट दिया। नशे में धुत युवती ने यहां जमकर हंगामा किया और जमकर गाली-गलौज की। युवती ने टोल प्लाजा के बैरीकेडिंग को भी तोड़ डाला।

Jhansi News: यूपी के झांसी में मोबाइल गुम होने से नाराज डांसर युवती ने टोल प्लाजा पर बवाल काट दिया। नशे में धुत युवती ने यहां जमकर हंगामा किया और जमकर गाली-गलौज की। युवती ने टोल प्लाजा के बैरीकेडिंग को भी तोड़ डाला। इसका राहीगरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो चर्चा का विषय बना है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
घटना झांसी के सकरार थाना क्षेत्र के लुहारी टोल प्लाजा की बताई जा रही है। झांसी की रहने वाली एक युवती अपनी डांसर है। वह बीते दिनों अपनी महिला डांसर साथियों के साथ नॉगांव से कार्यक्रम करके वापस झांसी जा रही थी। युवती नशे में धुत थी। जैसे ही युवती लुहारी टोल प्लाजा पर पहुंची तो हंगामा करने लगी। युवती ने मोबाइल गायब होने का आरोप लगाते हुए टोल प्लाजा पर ही बवाल काटना शुरू कर दिया। युवती ने टोल कर्मियों और आते-जाते लोगों को गाली-गलौज भी करती नजर आई। हंगामा कर रही युवती ने यहां बैरीकिंग भी तोड़ डाले। जिसका लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि घटना को लेकर किसी भी ओर से पुलिस से शिकायत नहीं की गई है। लेकिन वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एक बार फिर मामला चर्चा में आ गया। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल करने में जुटी है।
मेरठ में युवती का चौकी पर हंगामा
वहीं मेरठ में एक युवती ने चौकी पर जमकर हंगामा किया। टीपीनगर थाना क्षेत्र की सरस्वती विहार कॉलोनी की एक युवती ने छेड़छाड़ मामले में कार्रवाई नहीं होने पर हंगामा किया। ब्रह्मपुरी सीओ सौम्या अस्थाना ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात एक युवती ऑटो से उतरकर अपने घर सरस्वती विहार कॉलोनी की ओर जा रही थी। तभी एक युवक पीछा करने लगा।
युवती को पकड़कर कीं अश्लील हरकतें
आरोप है कि युवक ने युवती को पकड़कर लिया और अश्लील हरकतें कीं। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों ने टीपीनगर थाने में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि पुलिस ने न तो मुकदमा दर्ज किया और न ही आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए गए। आक्रोशित परिजन शुक्रवार को सरस्वती विहार चौकी पहुंचे और घेराव कर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि आरोपी गोला बढ़ क्षेत्र का रहने वाला है और पहले भी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहा है।




साइन इन