ten men had sex with a ninth grade student at various locations four arrested including a hotel owner नौवीं की छात्रा से अलग-अलग जगह 10 लोगों ने बनाएं संबंध, होटल संचालक समेत 4 गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

नौवीं की छात्रा से अलग-अलग जगह 10 लोगों ने बनाएं संबंध, होटल संचालक समेत 4 गिरफ्तार

14 वर्षीय किशोरी कक्षा 9वीं की छात्रा है। वह कॉलेज से अचानक लापता हो गई थी। गुजरात में रहकर मजदूरी करने वाले पिता ने पुलिस को बताया कि कॉलेज से लापता होने के बाद काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही थी।

Wed, 8 April 2026 11:08 PMAjay Singh संवाददाता, गोरखपुर
share
नौवीं की छात्रा से अलग-अलग जगह 10 लोगों ने बनाएं संबंध, होटल संचालक समेत 4 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के चौरी चौरा थाना क्षेत्र से चार महीने पहले लापता हुई 9वीं की छात्रा से मधुवन होटल में दुष्कर्म मामले में होटल संचालक धर्मराज यादव समेत चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि छात्रा को अलग-अलग जगहों पर 10 लोगों द्वारा ले जाया गया और शारीरिक संबंध बनाया गया। नाबालिग के बरामद होने के बाद उसका कोर्ट में बयान कराया गया। कोर्ट में दिए गए बयान में उसने दस लोगों पर संबंध बनाने का आरोप लगाया। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म की धारा बढ़ाते हुए होटल संचालक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। छह अन्य को हिरासत में लेकर पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा की 14 वर्षीय किशोरी कक्षा 9वीं की छात्रा है। नवंबर 2025 में वह कॉलेज से अचानक लापता हो गई। गुजरात में रहकर मजदूरी करने वाले पिता ने पुलिस को बताया कि कॉलेज से लापता होने के बाद काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही थी। 23 मार्च को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। उसके बयान के आधार और मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ड्रोन से रेकी और मुखबिरी के बाद पुलिस ने पकड़ा ‘मिनी जामताड़ा’, 20 ठग गिरफ्तार

जांच में पता चला कि उसको कई होटलों में ले जाया गया था। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाया तो सीडीआर और पीड़िता के मोबाइल फोन के साक्ष्यों के आधार पर दस आरोपियों का नाम सामने आया। बयान के आधार पर कुल दस आरोपियों का नाम प्रकाश में आया है। इनमें किशन उर्फ बिट्टू, समीर उर्फ दिलशाद, मोनू उर्फ मनीष राजभर और होटल संचालक धर्मराज को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। अन्य छह आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

नाबालिग को होटल देकर फंसा मालिक

इस पूरे प्रकरण में गिरफ्तार होटल मालिक धर्मराज की भूमिका दुष्कर्म में नहीं पाई गई है, लेकिन उसने नाबालिग को बिना आईडी के होटल दिया था। उसके होटल में तीन बार किशोरी अलग-अलग युवकों के साथ गई थी, इस वजह से उसे आरोपी बनाकर पुलिस ने कार्रवाई की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला आदेश, दो और दिन शाम 4 से 6 तक करें ये काम
ये भी पढ़ें:यूपी में क्यों उठी 70 लाख उपभोक्ताओं के मीटर बदलने की मांग ? आयोग पहुंचा मामला
ये भी पढ़ें:यूपी में फिर तबादले, 5 आईएएस अफसर इधर से उधर; वेटिंग लिस्ट से 2 को मिली तैनाती

क्या बोली पुलिस

गोरखपुर के एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ने कहा कि नाबालिग छात्रा को बरामद कर पुलिस ने कोर्ट में बयान दर्ज कराया। उसने दस लोगों पर अलग-अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म की बात कही है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। अन्य की भूमिका की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।