कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के सामने किशोरी ने बयां किया दर्द, ऐक्शन में यूपी पुलिस; रेप आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में देवरिया सदर से भाजपा के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने भी एसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर बरियारपुर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

UP News : उत्तर प्रदेश के देवरिया की एक किशोरी के साथ दूसरे समुदाय के युवक द्वारा रेप और मानसिक प्रताड़ना किए जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ऐक्शन में आ गई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले दिनों पीड़िता कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के पास पहुंची थी। उसने अपनी पूरी पीड़ा बताई। पीड़ा बताने का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ‘लाइव हिन्दुस्तान’ वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इस मामले में देवरिया सदर से भाजपा के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने भी एसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर देवरिया की बरियारपुर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवक ने किशोरी के साथ कई बार रेप किया। किशोरी ने उससे दूरी बनाई तो आरोपी नस काटने और जान से मारने की धमकी देने लगा। कुछ दिन पहले कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के सामने पीड़िता द्वारा अपनी पीड़ा बताने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इसमें कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के सामने एक किशोरी खड़ी हुई है। उसमें उसने विद्यालय में पढ़ने के दौरान एक दूसरे समुदाय के युवक के साथ नजदीकी होने की बात बताई।
किशोरी ने उस युवक के कहने पर घर से 29 हजार रुपये चुराकर देने की भी बात बताई। उसने युवक पर शारीरिक और मानसिक रूप से शोषण करने का आरोप लगाया। वीडियो वायरल होते ही सदर विधायक ने इसको लेकर एसपी को पत्र लिखा। एसपी के निर्देश पर पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आशिक अंसारी पुत्र इमामुददीन निवासी चकमाधो उर्फ मठिया थाना बरियारपुर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
क्या बोली पुलिस
इस बारे में सलेमपुर के सीओ मनोज कुमार ने बताया कि एक किशोरी के शोषण का मामला सामने आया है। केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।




साइन इन