Swiggy delivery boy arrested for supplying weapons in food boxe खाने की आड़ में हथियारों की सप्लाई, फूड बॉक्स में तमंचे रखकर डिलीवरी करता था स्विगी ब्वॉय, पुलिस ने दबोचा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

खाने की आड़ में हथियारों की सप्लाई, फूड बॉक्स में तमंचे रखकर डिलीवरी करता था स्विगी ब्वॉय, पुलिस ने दबोचा

मुजफ्फरनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक फूड बॉक्स में खाना नहीं बल्कि हथियार रखकर सप्लाई करता था। इस बात की भनक लगते ही पुलिस ने स्विगी ब्वॉय को अवैध अधियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

Sat, 7 June 2025 02:59 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, मुजफ्फरनगर
share
खाने की आड़ में हथियारों की सप्लाई, फूड बॉक्स में तमंचे रखकर डिलीवरी करता था स्विगी ब्वॉय, पुलिस ने दबोचा

ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने पर डिलीवरी ब्वॉय फूड बॉक्स में खाना रखकर लेकर आता है। लेकिन मुजफ्फरनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक फूड बॉक्स में खाना नहीं बल्कि हथियार रखकर सप्लाई करता था। इस बात की भनक लगते ही पुलिस ने स्विगी ब्वॉय को अवैध अधियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। युवक यूपी-हरियाणा सीमा पर सप्लाई करता था।

रामराज पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह के शातिर सदस्य शुक्रवार को 10 तमंचों व कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरोह में शामिल छह तस्कर अभी फरार है। यह गैंग मेरठ, मुजफ्फरनगर, मवाना के कई शातिर अपराधियों को वारदातों के लिए अवैध हथियार उपलब्ध करता है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास में जुट गयी है। पुलिस लाइन में मीडिया से बातचीत करते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि एसपी देहात आदित्य बंसल के निर्देशन में रामराज थाना प्रभारी सुनील कसाना ने अपनी टीम के साथ देवल की जमालपुर नहर के पास चैकिंग के दौरान बहसुमा के सैदपुर फिरोजपुर करने वाले बाइक सवार युवक सुधांशु को गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी में बाइक पर लटके स्विगी बैग से 10 तमंचे व कारतूस बरामद हुए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के 25 वाहन डीलरों को बड़ा झटका, एक महीने तक नहीं बेच सकेंगे गाड़ियां
ये भी पढ़ें:महिला इंस्पेक्टर पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा, पति पहले से जेल में बंद

फूड बैग में हथियार देख पुलिसकर्मी हैरान रह गए। हिरासत में लेकर थाने लाया गया और सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान पूछताछ में उसने बताया कि वह फिरोजपुर के रहने वाले अपने साथी हर्ष, मनीष निवासी रामराज, अजय निवासी मानपुर हस्तिनापुर, कपिल पंडित निवासी फैजलपुर तारापुर, गुडडू निवासी हस्तिनापुर और कोशिन्द्र निवासी हरदीपुर गावडी के साथ इलाके में हथियारों की सप्लाई करता है। यह गैंग मेरठ, मवाना और मुजफ्फरनगर के कई गैंगों को अवैध हथियार की तस्करी करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:25 दिन के अंदर बाघ ने किया तीसरा शिकार, घर से महिला को खींच ले गया
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।