Transport Commissioner suspended the trade certificates of 25 vehicle dealers यूपी के 25 वाहन डीलरों को बड़ा झटका! एक महीने तक नहीं बेच सकेंगे गाड़ियां, ट्रेड सर्टिफिकेट सस्पेंड, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के 25 वाहन डीलरों को बड़ा झटका! एक महीने तक नहीं बेच सकेंगे गाड़ियां, ट्रेड सर्टिफिकेट सस्पेंड

परिवहन आयुक्त ने वाहनों की पंजीकरण प्रक्रिया में लगातार लापरवाही बरतने वाले प्रदेश के 25 वाहन डीलरों के ट्रेड सर्टिफिकेट को निलंबित कर दिया है। यह निलंबन 3 जुलाई तक प्रभावी रहेगा, और इस अवधि में ये डीलर किसी भी प्रकार की वाहन बिक्री नहीं कर सकेंगे।

Thu, 5 June 2025 01:12 AMPawan Kumar Sharma प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share
यूपी के 25 वाहन डीलरों को बड़ा झटका! एक महीने तक नहीं बेच सकेंगे गाड़ियां, ट्रेड सर्टिफिकेट सस्पेंड

परिवहन आयुक्त ने वाहनों की पंजीयन प्रक्रिया में लगातार लापरवाही बरत रहे प्रदेश के 25 वाहन डीलरों के ट्रेड सर्टिफिकेट निलम्बित कर दिए हैं। यह निलम्बन फिलहाल तीन जुलाई तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि में ये डीलर वाहनों की बिक्री नहीं कर सकेंगे। इन डीलरों में लखनऊ का अरना मेगाकॉर्प प्रा. लि. भी है। इनके अलावा आयुक्त ने 50 डीलरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

नोटिस मिलने पर भी सुधार नहीं हुआ

परिवहन आयुक्त ने बताया कि जनवरी से मई तक डीलरों के यहां लंबित पंजीकरण आवेदनों की जांच की गई है। इसमें पाया गया था कि 25 वाहन डीलर लगातार वाहन पंजीयन प्रक्रिया में लापरवाही बरत रहे हैं। परिवहन आयुक्त ने इन डीलरों को 21 अप्रैल और 15 मई को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बाद ही इन वाहन डीलरों ने इसमें लापरवाही बरतना जारी रखा। कोई सुधार नहीं हुआ और डीलरों की ओर से संतोष जनक जवाब भी नहीं दिया गया। इस पर ही इन डीलरों का ट्रेड सर्टिफिकेट तीन जून से तीन जुलाई तक निलम्बित कर दिया गया है। इस अवधि में यह डीलर पंजीकरण आवेदन भी विभागीय पोर्टल वाहन पर अपलोड नहीं कर सकेंगे।

इन डीलरों का सर्टिफिकेट निलम्बित हुआ

लखनऊ का अरना मेगाकॉर्प प्रा. लि., बाराबंकी का बाराबंकी ऑटो सेल्स एंड सर्विस, ब्राइट टू व्हील सेल्स और कल्याण मोटर्स, सीतापुर का नरेंद्र ऑटोमोबाइल्स, अग्रवाल ऑटो सेल्स व बुद्धराम ऑटो, कुशीनगर का गुप्ता ऑटोमोबाइल्स और गुप्ता ऑटो सेल्स, सम्भल का बदर मोटर्स, प्रतापगढ़ का मेसर्स जनता ट्रेडिंग कंपनी, महाराजगंज का शुभम ऑटोमोबाइल्स और चंद्रा सेल्स, रायबरेली का शक्ति ऑटो, जौनपुर का मेसर्स ऑटो व्हील्स, संतकबीरनगर का भारत ऑटो सेल्स, फतेहपुर का श्याम मोटर्स, गाजीपुर का शिवा ऑटो सेल्स, रामपुर का आरएन मोटर्स, औरैया का श्याम मोटर्स, अंबेडकरनगर का जय ऑटो मोबाइल्स, मुरादाबाद का क्रॉस व्हील ऑटो, बस्ती का अपलाइफ सॉल्यूशन, प्रयागराज का सरस्वती मोटर्स और उन्नाव का विशाल मोटर्स।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा में बिना अधिग्रहण बांटी गई 8 हजार वर्ग मीटर जमीन, 3 अधिकारी निलंबित
ये भी पढ़ें:मालिक को बचाने के लिए जहरीले सांप से भिड़ गई डॉगी, गंवाई जान

50 डीलरों को 14 दिन का समय

जिन 50 अन्य डीलरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, उन्हें 14 दिन का समय दिया गया है। इन्हें चेताया गया है कि नोटिस जारी होने से 14 दिन के भीतर लंबित फाइलों को निस्तारण कर दें। ऐसा न करने पर उनके भी ट्रेड सर्टिफिकेट के निलम्बन की कार्रवाई की जाएगी।

संभागीय परिवहन अधिकारी अनीता सिंह का कहना है कि पंजीकरण प्रक्रिया में लापरवाही, नियमों की अवहेलना, पंजीकरण पुस्तिका समय से उपलब्ध नहीं कराने पर 50 वाहन डीलरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसमें से 25 ने अपेक्षित सुधार नहीं किया। जिस पर यह कार्रवाई की गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।