Case of disproportionate assets registered against woman inspector Nargis Khan husband already in jail यूपी की महिला इंस्पेक्टर पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा, पति पहले से जेल में बंद, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी की महिला इंस्पेक्टर पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा, पति पहले से जेल में बंद

बरेली में तैनात महिला इंस्पेक्टर नरगिस खान के खिलाफ एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर ने आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज कराया है। नरगिस खान के खिलाफ वर्ष 2022 में आय से अधिक संपत्ति की शिकायत हुई थी, जिसके बाद जांच मेरठ एंटी करप्शन टीम को दी गई थी।

Wed, 4 June 2025 11:42 PMPawan Kumar Sharma प्रमुख संवाददाता, बरेली
share
यूपी की महिला इंस्पेक्टर पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा, पति पहले से जेल में बंद

बरेली में तैनात महिला इंस्पेक्टर नरगिस खान के खिलाफ एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर ने आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा मेरठ में दर्ज कराया है। नरगिस खान के खिलाफ वर्ष 2022 में आय से अधिक संपत्ति की शिकायत हुई थी, जिसके बाद जांच मेरठ एंटी करप्शन टीम को दी गई थी। जांच के अनुसार एक जनवरी 2007 से लेकर 31 मार्च 2021 के बीच नरगिस खान ने आय की तुलना में 97.55 प्रतिशत अधिक व्यय किया। इस मुकदमे की कॉपी के साथ नरगिस खान के खिलाफ शासन और पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी गई है।

मेरठ में शास्त्रीनगर 36/4ए निवासी नरगिस खान यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर हैं। वर्तमान में नरगिस खान की तैनाती बरेली में अपराध अनुसंधान विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (सहकारिता प्रकोष्ठ) में है। नरगिस खान के खिलाफ वर्ष 2021 में आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाकर शासन में शिकायत की गई थी। इसके बाद 25 फरवरी 2022 को मेरठ एंटी करप्शन टीम को नरगिस खान के खिलाफ जांच दी गई थी। इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार जांच अधिकारी नियुक्त किए गए थे। जांच अधिकारी ने नोटिस देकर नरगिस खान से आय और व्यय संबंधित दस्तावेज और रिकार्ड मांगे थे। इस दौरान एंटी करप्शन टीम ने अपने स्तर पर तमाम बैंक खातों और प्रॉपर्टी समेत लेनदेन का ब्यौरा जुटाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मालिक को बचाने के लिए जहरीले सांप से भिड़ गई डॉगी, गंवाई जान

जांच में यह भी पता चला कि इंस्पेक्टर नरगिस खान के पति सुरेश कुमार शेखर उर्फ सुरेश यादव मेरठ में ही नौचंदी थाना क्षेत्र में नंदनी प्लाजा में ही नंदनी बार चलाते हैं। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि एक जनवरी 2007 से लेकर 31 मार्च 2021 के बीच समस्त आय स्रोत से इंस्पेक्टर नरगिस खान को 5 करोड़ 36 लाख 49 हजार 824 रुपये की आय हुई। इसी समयावधि में व्यय की गई धनराशि 10 करोड़ 59 लाख 85 हजार 362 रुपये थी। यानी आय की तुलना में 5.2335 करोड़ रुपये अतिरिक्त व्यय रहा। इस तरह से आय से 97.55 प्रतिशत अधिक व्यय किया गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर नरगिस खान की ओर से कोई संतोषजनक जवाब दाखिल नहीं किए जाने के बाद आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मेडिकल थाने में इंस्पेक्टर नरगिस खान के खिलाफ एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:25 दिन के अंदर बाघ ने किया तीसरा शिकार, घर से महिला को खींच ले गया

चर्चित इंस्पेक्टर रही हैं नरगिस खान

इंस्पेक्टर नरगिस खान पुलिस विभाग में खासी चर्चित रही हैं। कहा जाता है कि इनके पति सुरेश यादव की लखनऊ में कई सपा नेताओं से नजदीकी के चलते नरगिस खान को लाभ मिलता रहा।

पति फिलहाल कानपुर जेल में बंद

नरगिस खान के पति सुरेश कुमार यादव शराब कारोबारी हैं। सुरेश का गढ़ रोड पर नंदनी बार है। सुरेश यादव के खिलाफ उनके भाई की आत्महत्या मामले में कानपुर देहात के थाना भोगनीपुर में वर्ष 2011 में मुकदमा दर्ज हुआ था। सुरेश यादव के कोर्ट में पेश न होने पर उसे भगोड़ा घोषित करते हुए न्यायालय ने कुर्की आदेश जारी किए थे। बाद में कोर्ट की अवमानना मामले में कोर्ट ने उसके गैर जमानती वारंट जारी किए थे। पुलिस ने आरोपी सुरेश यादव को 3 जून 2025 को मेरठ से गिरफ्तार कर जेल दिया था। वर्तमान में वह कानपुर देहात जेल में बंद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी में न दूल्हा पहुंचा, न दुल्हन… मेहमान खा-पीकर चुपचाप लौटे, जानें पूरा माजरा
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।