Tiger entered house and dragged woman body found in the field 25 दिन के अंदर बाघ ने किया तीसरा शिकार, घर से महिला को खींच ले गया, खेत में मिला शव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

25 दिन के अंदर बाघ ने किया तीसरा शिकार, घर से महिला को खींच ले गया, खेत में मिला शव

पीलीभीत के हजारा थाना क्षेत्र में बाघ घात लगाकर एक महिला को घर के अंदर से गर्दन दबोच कर गन्ने के खेत में घसीट ले गया। खेत में महिला का अधखाया शव मिला। 25 दिन के भीतर ये तीसरा मामला है।

Wed, 4 June 2025 10:51 PMPawan Kumar Sharma भाषा, पीलीभीत
share
25 दिन के अंदर बाघ ने किया तीसरा शिकार, घर से महिला को खींच ले गया, खेत में मिला शव

यूपी के पीलीभीत में बाघ की दहशत हर दिन बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में हजारा थाना क्षेत्र में बाघ घात लगाकर एक महिला को घर के अंदर से गर्दन दबोच कर गन्ने के खेत में घसीट ले गया। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि बाघ ने महिला पर मंगलवार को उस समय हमला किया, जब वह नल के पास बर्तन धो रही थी। महिला का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ।

वन अधिकारियों के मुताबिक ये घटना पीलीभीत मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर हजारा थाना क्षेत्र के वन रेंज सम्पूर्णानगर के शांति नगर गांव की है। रेंज से गांव की दूरी महज 20 किलोमीटर है। पुलिस के अनुसार शांति नगर गांव के रहने वाले किसान राम किशोर की पत्नी रेशमा (45) घर के अंदर नल के पास बर्तन धो रही थी, तभी घात लगाए बैठे बाघ ने रेशमा पर हमला कर दिया और उसकी गर्दन दबोचकर घसीटकर ले गया।

600 मीटर दूर मिला शव

लोगों ने शोर मचाकर बाघ को भगाया और महिला का शव उसके घर से 600 मीटर दूर गन्ने के खेत में मिला। ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर बाघ के हमले की घटना हुई, वह लखीमपुर के सम्पूर्णानगर वन रेंज से काफी नजदीक है। यहां अक्सर बाघ आबादी के बीच घूमते नजर आते हैं, लेकिन लखीमपुर का वन विभाग बाघों की निगरानी के नाम पर हमेशा लापरवाह बना रहता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी में न दूल्हा पहुंचा, न दुल्हन… मेहमान खा-पीकर चुपचाप लौटे, जानें पूरा माजरा

ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

वहीं, इस घटना से ग्रामीण आक्रोशित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग को तीन बार फोन किया गया, लेकिन वन विभाग की टीम डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। लोगों का कहना है कि बाघ एक महीने से गांव के आसपास घूम रहा है फिर भी वन विभाग ने कोई मदद नहीं की। यह 25 दिनों में बाघ के हमले का तीसरा मामला है, जिसमें किसी व्यक्ति की मौत हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डीजल डालकर विवाहिता को जिंदा जलाया, बीच सड़क पर छोड़कर फरार हुआ पति

25 दिन के भीतर तीसरी मौत

इसे लेकर हजारा थानाध्यक्ष सिद्धार्थ उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार रात को बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इससे पहले 18 मई को पीलीभीत के चतीपुर गांव निवासी राम प्रसाद की बाघ के हमले में मौत हो गई थी। उससे पहले 14 मई को नजीरगंज में किसान हंसराज बाघ के हमले में मारा गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 महीने के भीतर दोबारा शादी करने पहुंचा दूल्हा, ससुरालियों ने लौटाई बारात
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।