लव अफेयर के शक में कातिल बना शौहर, बीवी की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव, रिपोर्ट दर्ज कराने थाने भी पहुंचा
लखनऊ में रात लव अफेयर के शक में पति ने गला दबाकर पत्नी को मार डाला। इसके बाद इसके बाद ई-रिक्शा पर शव लादा और झाड़ियों में फेंककर घर आकर सो गया। अगले दिन गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने थाने भी पहुंचा। हालांकि सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सच बता दिया।

UP News: यूपी के लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां बुधवार देर रात लव अफेयर के शक में पति ने गला दबाकर पत्नी को मार डाला। इसके बाद इसके बाद ई-रिक्शा पर शव लादा और इंदिरा नहर किनारे झाड़ियों में फेंककर घर आकर सो गया। यहां तक कि अगले दिन गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने थाने भी पहुंच गया। हालांकि पूछताछ में पुलिस को शक हो गया। जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सारी बात उगल दी। अब पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
ये घटना चिनहट कस्बा इलाके का है। मूल रूप से बाराबंकी के रुदौली शफीनगर का रहने वाला अल्ताफ उर्फ कल्लू अपनी 30 साल की पत्नी यास्मीन और दो बच्चों के साथ कस्बे के रामलीला मैदान के पास रहता था। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। बुधवार रात प्रेम प्रसंग के शक में उसका पत्नी से विवाद हुआ। इस बीच गला घोटकर उसने यास्मीन की हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में भरा और फिर ई-रिक्शे पर लादकर बीबीडी इलाके में इंदिरा नहर के पास पहुंचा। वहां झाड़ियों में फेंककर वापस घर आ गया। वारदात के बाद गुरुवार को वह चिनहट थाने पहुंचा पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचा। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो सवाल-जवाब में फंस गया।
पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारी जानकारी दी। हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मौके से शव बरामद कर लिया। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी को से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यास्मीन के घरवालों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रायबरेली में पति की हत्या करने वाली पत्नी प्रेमी संग गिरफ्तार
उधर, रायबरेली में ससुराल आए युवक का घर से कुछ दूरी पर बीते बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया था। मृतक की पीएम रिपोर्ट में चोट के निशान मिलने की पुष्टि होने पर पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस पर पत्नी ने पुलिस को दिए गए बयान में उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया।
मृतक के भाई का आरोप है कि रेनू और अजीम के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और रामदेव इसमें बाधा बन रहा था। पुलिस की छानबीन और पूछताछ से रेनू और अजीम के बीच काफी समय से चोरी-छिपे मिलने जुलने की बात बताई। वहीं रेनू के पति रामदेव को जब अपनी पत्नी के इस रिश्ते की भनक लगी, तो घर में विवाद होने लगा। इसी विवाद को खत्म करने के लिए रेनू और अजीम ने मिलकर रामदेव की हत्या कर दी। बुधवार को मौका पाकर आरोपियों ने रामदेव के शव को ठिकाने लगा दिया। कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि युवक की हत्या उसकी पत्नी रेनू ने अपने प्रेमी अजीम के साथ मिलकर की थी।




साइन इन