jia commits suicide after shooting his sali in Kushinagar कमरे में बंद कर साली को मारी गोली, फिर जीजा ने खुद को उड़ाया; दोनों की मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कमरे में बंद कर साली को मारी गोली, फिर जीजा ने खुद को उड़ाया; दोनों की मौत

कुशीनगर में ससुराल आए युवक ने अपनी साली को कमरे में बंद कर सिर में गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Wed, 13 May 2026 11:12 AMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान टीम, कुशीनगर
share
कमरे में बंद कर साली को मारी गोली, फिर जीजा ने खुद को उड़ाया; दोनों की मौत

यूपी के कुशीनगर जिले से के सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडीला बुजुर्ग गांव में बुधवार की सुबह एक युवक ने अपनी साली को कमरे में बंद कर सिर में गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों के शव बरामद किए।

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडीला बुजुर्ग के रहने वाले शम्भू प्रजापति की बेटी बेबी की शादी करीब एक वर्ष पूर्व बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के धरमचक निवासी रघुनाथ प्रजापति के बेटे जीतेन्द्र प्रजापति के साथ हुई थी। शादी के बाद जीतेन्द्र का ससुराल आना-जाना लगा रहता था। मंगलवार की शाम वह ससुराल पहुंचा था। रात में भोजन करने के बाद वह छत पर सोने चला गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने पिता को छत से फेंका
ये भी पढ़ें:शादी वाले घर में मातम! खौलते शीरे में गिरी 3 साल की मासूम, दर्दनाक मौत

बुधवार की सुबह करीब नौ बजे शम्भू प्रजापति की 18 साल की छोटी बेटी नैना प्रजापति अपने जीजा जीतेन्द्र को खाना देने गई। इसी दौरान जीतेन्द्र उसे एक कमरे में ले गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। जीतेन्द्र ने पहले नैना के सिर में गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मार ली।

गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन कमरा अंदर से बंद था। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर तमकुहीराज गिरिजेश उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो कमरे के फर्श पर नैना और जीतेन्द्र के शव पड़े मिले। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा तथा एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भगौना बेचने को लेकर खूनी विवाद, छोटे ने बड़े भाई को पीट-पीटकर मार डाला

कानपुर देहात में प्रेमिका का गला रेत फांसी पर लटक गया प्रेमी

उधर, कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के अकारू गांव में मंगलवार सुबह एक युवक ने प्रेमिका के घर में जाकर पहले उसका गला रेता और फिर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा कि युवक नाना की मौत के बाद नानी के साथ उनके घर में ही रहता था।

पुलिस ने बताया कि औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ सरैंया निवासी 25 वर्षीय शिशुपाल पुत्र रामेश्वर अपने नाना सोनेलाल की मौत के बाद अक्सर उनके घर नानी के साथ रहने लगा था। इसी दौरान शिशुपाल के पास ही रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी से प्रेम संबंध बन गए। शिशुपाल ने एक मोबाइल खरीदकर किशोरी को दिया था। इसकी जानकारी लगने पर परिजनों ने फोन वापस कराने के साथ ही किशोरी पर पाबंदी लगा दी । मंगलवार सुबह करीब आठ बजे किशोरी की मां गांव के प्रधान के घर गई थी, जबकि पिता बहन के यहां शादी में भात पहनाने के लिए गए थे। भाई-बहन स्कूल चले गए। इसी बीच शिशुपाल किशोरी के घर पहुंचा और उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद वह अपने नाना के घर लौटा और टीनशेड के पाइप से फांसी लगाकर जान दे दी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।