प्रेमी को घर से निकलते पति ने देखा; पत्नी ने दे दी जान, देवर बोला- भाभी का अफेयर चल रहा था
मृतका के देवर ने बताया कि उसके बड़े भाई की यह दूसरी शादी है। उसकी शादी आठ साल पहले हुई थी। बड़े भाई की उम्र अधिक है। इसी बीच उसकी भाभी के परिवार के एक युवक से प्रेम सबंध हो गए थे। सूना मौका देख कर युवक घर आता जाता था

बांदा में घर में घुसे प्रेमी को पति ने देख लिया। इससे परेशान युवती ने जहर खा लिया। उसकी इलाज के दौरान रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 23वर्षीय युवती ने सोमवार दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों को जानकारी हुई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार न होने पर उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
देवर बोला- भाभी का लव अफेयर था
जहां इलाज के दौरान मंगलवार की शाम उसकी मौत हो गई। देवर ने बताया कि उसके बड़े भाई की यह दूसरी शादी है। उसकी शादी आठ साल पहले हुई थी। बड़े भाई की उम्र अधिक है। इसी बीच उसकी भाभी के परिवार के एक युवक से प्रेम सबंध हो गए थे। सूना मौका देख कर युवक घर आता जाता था। कई बार पति ने उसे मना भी किया। लेकिन कोई असर नही पड़ा। पांच दिन पहले घर में घुसे प्रेमी को घर से निकलते हुए पति ने देख लिया था।
आत्मग्लानि में पत्नी ने सुसाइड किया
इस पर पति ने मायके वालों को फोन कर सूचना दी थी कि आकर उसे समझा जाएं। मायके वाले के भय और आत्म¦ग्लानी के चलते उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पहली पत्नी से एक पुत्र और दूसरी पत्नी से भी एक पुत्र है। इस सबंध में क्राइम इंपेक्टर प्रेम नारायण सिंह ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नही आया है। मामले की जांच की जा रही है।
घटना से गांव में मचा हड़कंप, दबी जुबान हो रही चर्चा
इस घटना के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। दबी जुबान इस घटना की चर्चा की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतका का युवक से कई दिनों से प्रेम संबंध थे। जिनकी खबर उसके पति को भी थी। कई बार मना भी किया। लेकिन युवक मौका देखकर अक्सर घर आ जाता था। लेकिन इस बार जब पति ने उसे घर से निकलते देखा तो दंग रह गया। वहीं घटना से आहत होकर पत्नी ने अपनी जीवन लीला खत्म कर ली।




साइन इन