Intense Heat Wave Hits Sultanpur Temperature Reaches 42 Degrees लू के थपेड़ों के चलते गर्म हवाओं से झुलसे लोग, Sultanpur Hindi News - Hindustan
More

लू के थपेड़ों के चलते गर्म हवाओं से झुलसे लोग

Sultanpur News - सुलतानपुर में तेज गर्मी से तापमान 42 डिग्री तक पहुँच गया है। गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा छा गया है। पशु-पक्षी भी प्यास के लिए परेशान हैं क्योंकि तालाब सूखे पड़े हैं। जिला प्रशासन ने तालाबों में पानी भरने का कोई निर्देश नहीं दिया है, जिससे स्थिति गंभीर हो गई है।

Tue, 21 April 2026 11:09 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share
लू के थपेड़ों के चलते गर्म हवाओं से झुलसे लोग

सुलतानपुर, संवाददाता। दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं की गति तेज होने से गर्मी बढ़ गई है। तेज धूप के चलते आसमान से आग बरसने लगी है। गर्म हवाएं शरीर को आग की लपक की तरह झुलसा रही है। मौसम में रोजाना बदलाव होने से दिन का तापमान 42 डिग्री पहुंच गया है। जिससे दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। जिले के तापमान में रोजाना इजाफा हो रहा है। अप्रैल माह में ही मई-जून की तरह लू चलने लगा है। तपन शुरू होने से आसमान से आग बरसने लगी है। जिससे दिन व रात का तापमान बढ़ने लगा है। तापमान में इजाफा होने से आमजनमानस के साथ पशु-पक्षी भी प्रभावित हो रहे है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुपौल : पछुआ हवा ने बढ़ाई तपिश, 39.2 डिग्री पहुंचा पारा, जनजीवन प्रभावित

मंगलवार को दिन का तापमान 42 डिग्री पहुंचने से दस बजे के बाद घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। तेज धूप व गर्म हवाओं के चलते शहरी झुलसने लगी है। गर्मी में इजाफा होने से संक्रामक बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। मुंह में कपड़ा बांधने व हेलमेट लगाने के बाद भी दो पहिया वाहन से यात्रा करना मुश्किल हो गया है। पछुआ हवा के चलते अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस हो गया। इससे आर्द्रता अधिकतम 76 व न्यूनतम 33 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आगामी चौबीस घंटे में मौसम शुष्क रहने व हवा सामान्य गति से तेज चलने की संभावना है।बेतहासा गर्मी में प्यास के लिए बेहाल है पशु-पक्षी: जिले के ग्रामीण क्षेत्र में खोदे गए ज्यादातर तालाब सूखे पड़े है। गर्मी के मौसम में भी तालाबों में पानी नहीं भराया गया। जिससे नीलगाय, छुट्टा जानवर,जंगली जानवर प्यास से तड़पने लगे है। प्यास बुझाने के लिए गांव के भीतर इंडियामार्का हैंडपम्प के पास एकत्रित पानी या नाली में बह रहे गंदे पानी को पीकर प्यास बुझा रहे है। सरकारी नलकूप भी ज्यादातर खराब होने से उससे भी तालाब में पानी भरना मुश्किल हो गया है। गर्मी में इजाफा होने के बाद भी जिला प्रशासन ने अभी तक तालाबों में पानी भराने का निर्देश नही जारी किया है। जिससे 80 फीसदी तालाब सूखे पड़े हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी से बेहाल हरदोई, पारा 42.5 डिग्री पहुंचा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी से शहर-कस्बों में बाजार व गलियां सूने

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।