भीषण गर्मी से बेहाल हरदोई, पारा 42.5 डिग्री पहुंचा
Hardoi News - हरदोई में गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.5 डिग्री रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशानी में डाल दिया। बारिश न होने से स्थिति और भी खराब हो गई है।
Tue, 21 April 2026 10:07 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
हरदोई। जिले में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को सुबह आर्द्रता 39 प्रतिशत रही, जो शाम तक घटकर 15 प्रतिशत हो गई। आसमान पूरी तरह साफ रहा, जिससे धूप और तीखी हो गई। पश्चिमी हवा 4 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। बारिश न होने से हालात और कठिन हो गए हैं।
ये भी पढ़ें:पूर्णिया में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन