Severe Heat Wave Strikes District Temperature Reaches 41 C Markets Empty भीषण गर्मी से शहर-कस्बों में बाजार व गलियां सूने, Agra Hindi News - Hindustan
More

भीषण गर्मी से शहर-कस्बों में बाजार व गलियां सूने

Agra News - जनपद में भीषण गर्मी से लोग और पशु-पक्षी परेशान हैं। मंगलवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बाजार सूने पड़े हैं और लोग गर्मी से राहत पाने के लिए हैंडपंप का सहारा ले रहे हैं। गर्म हवाओं के चलते लू का खतरा बढ़ गया है और शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही।

Tue, 21 April 2026 10:18 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share
भीषण गर्मी से शहर-कस्बों में बाजार व गलियां सूने

जनपद में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से इंसान के साथ पशु व पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं। मंगलवार को भी दोपहर में पारा 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचते ही शहर व कस्बों के बाजार व गलियां सूने नजर आए। बाजार में लोग गर्मी बचाव के लिए हैंडपंप पर चेहरा धोकर गर्मी को शांत करते दिखे। मंगलवार की सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख होते चले गए। दोपहर के समय भीषण गर्मी के बीच चल रही गर्म हवा लोगों को लू का एहसास करा रही थी। शहरी पर गर्म हवा के थपेड़े झुलसन पैदा कर रहे थे। हीट वेव के अलर्ट के बीच लोग अब दोपहर के समय घरों से निकलने से बचने लगे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बदन को झुलसाने लगी तीखी धूप और गर्म हवाएं

जिसका असर शहर व कस्बों के बाजार व गलियों में साफ दिख रहा है। दोपहर के समय गलियों में सन्नाटा पसरना शुरू हो जाता है।हाईवे, संपर्क मार्ग, बाजार में लोग काफी कम संख्या में नजर आ रहे हैं। दोपहर के समय लोग बाजारों में लगे हैंडपंप पर चेहरे को धोकर और पानी पीकर शरीर के तापमान को कंट्रोल करने की कोशिशि करते हैं। भीषण गर्मी के कारण बाजारों में शीतल पेय पदार्थों की बिक्री एक साथ बढ़ गई है। शाम के समय खरीददारी करने बाजार आने वाले लोग शीतल पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने के कारण लोगों को शाम के समय व रात में गर्मी से राहत नहीं मिली है। घरों में लगे पंखे लगातार गर्म हवा फेंक रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पारा 41 डिग्री चढ़ा, सुनसान हुई सड़कें
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूरज की तल्ख किरणों से तप रही धरती, गर्म हवाओं से निकला पसीना

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।