Bus Accident on Purvanchal Expressway 39 Injured Urgent Medical Aid Provided पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बस हादसा: 50 यात्री घायल, 39 घायल कूरेभार सीएचसी पहुंचे ,16 मेडिकल कॉलेज रेफर, एक बच्ची गंभीर, Sultanpur Hindi News - Hindustan
More

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बस हादसा: 50 यात्री घायल, 39 घायल कूरेभार सीएचसी पहुंचे ,16 मेडिकल कॉलेज रेफर, एक बच्ची गंभीर

Sultanpur News - पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की सुबह माइल स्टोन 108 के पास लुधियाना से आजमगढ़ जा रही निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क दुर्घटना में 50 लोग घायल

Tue, 28 April 2026 01:07 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बस हादसा: 50 यात्री घायल, 39 घायल कूरेभार सीएचसी पहुंचे ,16 मेडिकल कॉलेज रेफर, एक बच्ची गंभीर

सुलतानपुर,संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की सुबह माइल स्टोन 108 के पास लुधियाना से आजमगढ़ जा रही निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद मौके चीखपुकार मच गई। इस दौरान आसपास के लोग बैरियर फंदकर मौके पर पहुंचे और बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजवाए। सूचना मिलने पर डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे और घायलों को बेहतर उपचार दिलाने के साथ गंभीर घायल यात्रियों को मेडिकल कॉलेज रेफर कराए। अनुमान लगाया गया कि चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ। घायलों में बच्चे बुजुर्ग युवा सब शामिल हैं। सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू हुआ और घायलों को तत्काल कूरेभार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस हादसा, 50 यात्री हुए घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बस हादसा- 50 यात्री हुए घायल, - 39 घायल कूरेभार सीएचसी

कूरेभार सीएचसी पर कुल 39 घायलों को लाया गया, जहां पहले से मौजूद अधीक्षक डॉ. शैलेश प्रताप सिंह और डॉ. प्रयेश दीक्षित की टीम ने सीमित संसाधनों के बावजूद अद्भुत तत्परता दिखाई। अस्पताल की टीम ने एक-एक घायल को संभालते हुए प्राथमिक उपचार शुरू किया। गंभीर रूप से घायल 16 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर किया गया, जबकि अन्य को उपचार के बाद नाश्ता-जलपान कराकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।इस दौरान कूरेभार थाना प्रभारी संदीप तिवारी और उपनिरीक्षक राजेश यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराए। घायलों को बस से निकालकर अस्पताल भेजने आदि में करीब दो घंटे का समय लगा। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक चारु निगम एडीएम ,अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर और क्षेत्राधिकारी सदर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे। बाद में अस्पताल पहुंचकर अधिकारियों ने घायलों का हाल जाना और उनके लिए जलपान व नाश्ते की व्यवस्था कराया।कूरेभार सीएचसी से राम अवतार पुत्र हीरालाल,रशाऊन आजमगढ़, महेंद्र पुत्र श्यामाचल (55) अजगरा, आजमगढ़, ममता देवी पत्नी रामसेवक (40) निवासी कटोही, बड़हलगंज, मीरा पत्नी रामेश्वर (51)निवासी जरहापुर, अंबेडकरनगर,गुलशन रामपाल पुत्र विमलेश कुमार, (29) मरहदपुर, आंबेडकर नगर,आदर्श कुमार पुत्र शीतला प्रसाद (21), हड़वा, दीदारगंज, आजमगढ़, दुर्गावती पत्नी त्रिभुवन (40), सराय ढेला, जगदीशपुर, सुल्तानपुर, मुलुक नारायण पुत्र जियालाल (45) निवासी माईपुर, पवई, आजमगढ़, मनीषा विजय (32) नीवसी आजमगढ़,संजीवनी पत्नी विशाल (23) आजमगढ़, रंजीता पुत्र विशाल (1) मसराम पुत्र रामपाल (23), रामू पुत्र पीताम्बर (40), जितेंद्र पुत्री महोनी (29) सभी आजमगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्र के निवासी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, 50 यात्री घायल, एक बच्ची की हालत गंभीर
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देवघर पूजा करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ऑटो पलटी, 15 जख्मी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।