Auto Accident in Kataria 15 Injured While Traveling to Baba Dham देवघर पूजा करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ऑटो पलटी, 15 जख्मी, Banka Hindi News - Hindustan
More

देवघर पूजा करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ऑटो पलटी, 15 जख्मी

नोट: मुंगेर के लिए भीनोट: मुंगेर के लिए भी घायलों में बांका व मुंगेर के रहने वाले कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। कटोरिया-सुईया मुख्य मार्ग पर सुईया थाना

Tue, 28 April 2026 02:32 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share
देवघर पूजा करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ऑटो पलटी, 15 जख्मी

कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया-सुईया मुख्य मार्ग पर सुईया थाना क्षेत्र के गड़ुआ जंगल मोड़ के समीप सोमवार दोपहर को श्रद्धालुओं से भरी ऑटो पलटने से उस पर सवार 15 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी श्रद्धालु अजगैबीनाथ से गंगा जल लेकर बाबाधाम पूजा के लिए जा रहे थे। ज़ख्मी में जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के भलूआ निवासी उमेश यादव की पत्नी खुशबू देवी (38), उसकी पुत्री मौसम कुमारी (21), पुत्र आदित्य कुमार (7), पुत्र शिवम कुमार (22), बगघा गांव निवासी अविनाश यादव (38) व उसका पुत्र सत्यम कुमार (15), मुंगेर जिला के बरियारपुर थाना अंतर्गत हड़िया पिपरा निवासी हरेराम यादव (35), उसकी पुत्री अंजली कुमारी (8) व पुत्र आकाश कुमार (7), तारापुर थाना क्षेत्र के मिली जोरारी गांव निवासी सहेंद्र यादव का पुत्र प्रियम कुमार (10), विक्रम यादव (45), उसकी पत्नी सुनीता देवी (42), पुत्री रिया कुमारी (10), पुत्र ऋषभ कुमार (12) एवं ऑटो चालक विजय मंडल का पुत्र मिथुन मंडल (42) शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सैदपुर में स्कॉर्पियो व ऑटो की टक्कर, तीन की मौत

जानकारी के अनुसार सभी आपस में रिश्तेदार हैं और एक ही ऑटो से जल लेकर बाबाधाम जा रहे थे। इसी दौरान गड़ुआ जंगल के पास तीखे मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में ऑटो सवार सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी जख्मी को बाहर निकाला और इसकी सूचना कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को दी। एंबुलेंस की मदद से सभी जख्मी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार किया। कुछ जख्मी को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया। हालांकि डॉक्टर ने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है। सुईया थानाध्यक्ष कन्हैया झा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धावा नदी में ओवरलोड ऑटो पलटा, 12 घायल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।