strict action will be taken against littering at railway stations rules changed know details रेलवे स्टेशनों पर गंदगी फैलाई तो करनी पड़ सकती है सफाई, नियम बदले; जानें डिटेल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

रेलवे स्टेशनों पर गंदगी फैलाई तो करनी पड़ सकती है सफाई, नियम बदले; जानें डिटेल

रेलवे ने जन विश्वास 2.0 संशोधन विधेयक 2026 के तहत नियमों में अहम बदलाव लागू कर दिए हैं। 8 अप्रैल को इसका गजट जारी होते ही नए प्रावधान प्रभावी हो गए हैं। नए नियमों के तहत अब छोटे अपराधों में जेल भेजने के बजाय जुर्माना और कम्युनिटी सर्विस का प्रावधान किया गया है।

Mon, 20 April 2026 12:08 PMAjay Singh पीयूष श्रीवास्तव, प्रयागराज
share
रेलवे स्टेशनों पर गंदगी फैलाई तो करनी पड़ सकती है सफाई, नियम बदले; जानें डिटेल

UP News : रेलवे स्टेशनों पर उपद्रव, गंदगी फैलाने या छोटे-मोटे अपराध करने वालों के खिलाफ अब सख्त लेकिन अलग तरह की कार्रवाई होगी। रेलवे ने जन विश्वास 2.0 संशोधन विधेयक 2026 के तहत नियमों में अहम बदलाव लागू कर दिए हैं। आठ अप्रैल को इसका गजट जारी होते ही नए प्रावधान प्रभावी हो गए हैं। नए नियमों के तहत अब छोटे अपराधों में जेल भेजने के बजाय जुर्माना और कम्युनिटी सर्विस (सामुदायिक सेवा) का प्रावधान किया गया है। यानी स्टेशन पर हंगामा करने, गंदगी फैलाने या अव्यवस्था पैदा करने पर दोषी को सफाई जैसे काम करने पड़ सकते हैं। इस संशोधन में कई छोटे तकनीकी अपराधों को कारावास से मुक्त कर दिया गया है और उन्हें जुर्माने में बदल दिया गया है। इसका उद्देश्य छोटी गलतियों पर जेल का बोझ कम करना और व्यवहार सुधार पर जोर देना है।

नए प्रावधानों के अनुसार अवैध वेंडिंग (बिना अनुमति सामान बेचना) पर पकड़े जाने पर अब दो हजार रुपये का जुर्माना लगेगा, जबकि दोबारा पकड़े जाने पर यह बढ़कर पांच रुपये तक हो जाएगा। इसी तरह रेलवे लाइन पार करना, महिलाओं के डिब्बे में प्रवेश, नशा करना आदि में जुर्माना की राशि बढ़ा दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब होंगे पंचायत चुनाव? डेट से पहले शुरू होने जा रही डुप्लीकेट वोटरों की छंटनी

हालांकि, आरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि अभी इन प्रावधानों के क्रियान्वयन के लिए विस्तृत नियम (रूल्स) आने बाकी हैं। रेलवे सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने बताया कि गजट जारी होते ही कानून लागू हो गया है, लेकिन यह स्पष्ट होना बाकी है कि आरपीएफ सीधे जुर्माना वसूलेगी या नहीं। फिलहाल अभी आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP के इस शहर में अपने घर का है सपना तो कर लें तैयारी, 974 प्लॉट बेचेगा प्राधिकरण
ये भी पढ़ें:यूपी किडनी कांड में नया खुलासा, इस अस्पताल में हुए थे 20 से अधिक ट्रांसप्लांट
ये भी पढ़ें:पुराने बिजली मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड से बदलने पर तत्काल रोक, पहले होगी ये जांच

सभी जोन में एक जैसा मिलेगा तकिया

रेल यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। अब एसी कोच में यात्रियों को दिए जाने वाले बेडरोल किट के तकिया की गुणवत्ता पूरे देश में एक जैसी होगी। इसके लिए रेलवे ने भारतीय मानक ब्यूरो के नए मानक को लागू करने का आदेश जारी किया है। इससे अब उत्तर मध्य रेलवे समेत सभी जोन नए मानक के अनुसार ही तकिया की खरीदारी करेंगे। रेलवे बोर्ड की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब सभी जोनल रेलवे को तकियों की खरीद के लिए आईएस 18930:2024 मानक अपनाना अनिवार्य होगा।

अभी तक अलग-अलग जोन अपने-अपने मानकों के अनुसार तकिया खरीदते थे, जिससे आकार, वजन, भराव और गुणवत्ता में काफी अंतर देखने को मिलता था। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि बोर्ड के निर्देशानुसार तकिया की खरीदारी की जाएगी। मानक पूरा किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।