UP Weather Red alert for thunderstorms in several districts of UP in next three hours hailstorms along with rain यूपी के कई जिलों में अगले तीन घंटे में आंधी-तूफान की चेतावनी, बारिश-ओले का अलर्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के कई जिलों में अगले तीन घंटे में आंधी-तूफान की चेतावनी, बारिश-ओले का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन घंटों के अंदर आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओले गिरने  की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, बहराइच, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और बदायूं के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

Thu, 28 May 2026 11:08 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी के कई जिलों में अगले तीन घंटे में आंधी-तूफान की चेतावनी, बारिश-ओले का अलर्ट

UP Weather: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने राज्य के कई जिलों के लिए में अगले तीन घंटों में बारिश के साथ ही आंधी का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में वज्रपात और ओले भी गिरने की आशंका जताई गई है। राजधानी लखनऊ समेत यूपी के दर्जनों जिलों में तेज आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली चमकने और गरज-चमक के साथ हल्की से लेकर भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में ओलावृष्टि (ओले गिरने) को लेकर चेतावनी जारी की है। कई जिलों में गुरुवार शाम से ही बारिश का दौर शुरू भी हो चुका है। झासीं-बदायूं, संभल व फर्रुखाबाद में बारिश शुरू हो गई है।

इन जिलों में 'ऑरेंज' और 'रेड' अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम का मिजाज बेहद आक्रामक हो सकता है। विभाग ने एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, बहराइच, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और बदायूं जिलों के साथ इनके आसपास के क्षेत्रों के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली गिरने के साथ-साथ 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे से 90 किमी/घंटा तक की रफ्तार से आंधी-तूफान की आशंका है। इस दौरान इन क्षेत्रों में मध्यम से तीव्र बारिश होगी और कहीं-कहीं भारी ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:100 की रफ्तार से यूपी में तूफानी हवाओं का अलर्ट, पश्चिम से पूरब तक बारिश भी होगी

इटावा, आगरा और मेरठ समेत पश्चिमी यूपी में 'येलो अलर्ट'

उत्तर प्रदेश के एक बड़े हिस्से में मध्यम दर्जे के तूफान को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस, मथुरा, औरैया, कन्नौज, हरदोई, बरेली, पीलीभीत, अलीगढ़, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, संभल, हापुड़, अमरोहा, गाजियाबाद, मेरठ और बागपत जिलों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इन इलाकों में भी गरज-चमक के साथ मध्यम स्तर की बारिश होने की पूरी संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद की नमाज के बाद बिगड़ा माहौल, संघर्ष में एक की मौत, चले लाठी-डंडे, पथराव

लखनऊ और कानपुर मंडल में हल्की वर्षा की उम्मीद

राजधानी लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, सीतापुर, श्रावस्ती, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर जिलों के लिए भी मौसम विभाग ने आंशिक राहत का पूर्वानुमान लगाया है। इन जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने, बिजली कड़कने और कुछ स्थानों पर हल्की फुहारें या धीमी बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को तपिश से राहत मिलेगी।

पेड़ों और बिजली के खंभों से रहें दूर

मौसम वैज्ञानिकों ने आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली की चेतावनी को देखते हुए आम जनता के लिए सुरक्षा गाइडलाइन भी जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि वे आंधी और बिजली कड़कने के दौरान ऊंचे पेड़ों, जर्जर इमारतों, टिन शेड और बिजली के खंभों या ट्रांसफार्मर के पास बिल्कुल खड़े न हों। किसानों को भी अपनी कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है, विशेषकर उन जिलों में जहां ओले गिरने की चेतावनी दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में एक ही दिन में छह लाशें मिलने से सनसनी, दो की पहचान, यह आशंका
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।