Storm and Rain Wreak Havoc Again 200 Trees and 92 Poles Topple in Kanpur Two Dead, Including Woman UP Weather: आंधी-बारिश ने फिर मचाई तबाही, कानपुर में 200 पेड़ और 92 पोल गिरे, चार की मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: आंधी-बारिश ने फिर मचाई तबाही, कानपुर में 200 पेड़ और 92 पोल गिरे, चार की मौत

यूपी में शनिवार शाम 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी संग बारिश और ओलावृष्टि ने जमकर तबाही मचाई। आंधी-बारिश के कारण कानपुर में 200 से ज्यादा पेड़ और 92 पोल गिर गए। 

Sat, 4 April 2026 09:39 PMDinesh Rathour कानपुर
share
UP Weather: आंधी-बारिश ने फिर मचाई तबाही, कानपुर में 200 पेड़ और 92 पोल गिरे, चार  की मौत

UP Weather: यूपी के अलग-अलग जिलों में आई आंधी के साथ बारिश ने जमकर तबाही मचाई। शनिवार शाम 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी संग बारिश और ओलावृष्टि ने कानपुर शहर में कहर बरपाया। इससे आसपास के 20 जिले भी प्रभावित हुए। अकेले कानपुर शहर में 200 विशालकाय पेड़ और 92 बिजली के पोल धराशायी हो गए। 100 से ज्यादा मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। काकादेव में ऑटो के ऊपर पेड़ गिरने से महिला व चालक की मौत हो गई। 100 से ज्यादा चार पहिया और दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुए। 10 दुकानें और एक मंदिर पूरी तरह ढह गया। फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं कासगंज में पेड़ गिरने से बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई और दो लोग घायल भी हुए।

उत्तरी पाकिस्तान से आए पश्चिमी विक्षोभ से मौसम ऐसा बदला कि शाम चार बजे ही समूचा शहर अंधेरे के आगोश में आ गया। तूफानी हवाओं के साथ बारिश से स्थिति विकट हो गई। 58 प्रमुख सड़क मार्गों का यातायात प्रभावित हो गया। शहर में भीषण जाम लगा। वहीं कानपुर-झांसी, दिल्ली-फर्रुखाबाद और दिल्ली मार्ग पर ट्रेनों का संचालन बुरी तरह प्रभावित रहा। 19 ट्रेनें जहां की तहां फंस गईं। आधी रात तक नगर निगम के 200 और पुलिस के 500 के अधिक जवानों संग तमाम इंजीनियर 40 वाहनों संग बचाव कार्य के साथ ही यातायात को बहाल करने में जुटे रहे। कई इलाकों में जलभराव से आवागमन और कठिन हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP: पश्चिमी विक्षोभ का असर, बारिश के साथ गिर सकते हैं ओले; 60 जिलों के लिए अलर्ट

अस्पताल के बाहर ऊपर से गिरी मौत

कल्याणपुर के मकड़ीखेड़ा की 55 वर्षीया जमुना देवी दो बेटियों ज्योत्सना और राजकुमारी के साथ कुलवंती हॉस्पिटल गईं थीं। वहां से बाहर आकर बारिश में ऑटो में बैठी थीं। अचानक पेड़ गिरा और सभी दब गए। ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। जमुना देवी के साथ ही मकड़ीखेड़ा निवासी ऑटो चालक 30 वर्षीय सोनू की भी मौके पर मौत हो गई। ज्योत्सना को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजकुमारी मामूली चोटिल हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: मौसम विभाग ने जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट, आज अंधड़ के साथ बरसात

आंधी-बारिश से थमे बसों के पहिए, 56 निरस्त

शनिवार को देरशाम आई तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से बसों का संचालन प्रभावित हुआ। शाम पांच से रात आठ बजे के बीच झकरकटी और चुन्नीगंज बस डिपो से लखनऊ, मेरठ, मैनपुरी, आगरा, दिल्ली,पूर्चांचल रूटों पर जाने वाली 56 बसें निरस्त हो गई क्योंकि सवारियां ही नहीं पहुंची। बारिश थमने के बाद इन बसों को रात नौ बजे के बाद चलाने का निर्देश प्रबंधन ने चालक दल को दिए है। साथ ही सलाह दी है कि रात के समय 50 किमी से अधिक की गति से संचालन न करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में आंधी-बारिश का कहर: बिजली गिरने से दंपति और बच्चों समेत सात की मौत
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।