sp mp afzal ansari questions up law and order mathura pharsa baba death varanasi college murder investigation अफजाल अंसारी को फरसा बाबा की मौत में साजिश की आशंका, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अफजाल अंसारी को फरसा बाबा की मौत में साजिश की आशंका, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

सपा सांसद अफजाल अंसारी ने यूपी की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मथुरा के 'फरसा बाबा' की मौत की जांच की मांग की है। उन्होंने वाराणसी के यूपी कॉलेज हत्याकांड और गोरखपुर में पूर्व सभासद की हत्या का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराधियों को सरकारी संरक्षण मिल रहा है।

Mon, 23 March 2026 05:53 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
अफजाल अंसारी को फरसा बाबा की मौत में साजिश की आशंका, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने मथुरा में 'फरसा वाले बाबा' की मौत को महज एक दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए इसमें गहरी साजिश की आशंका जताई है। कहा कि उनकी मौत ट्रक से ही हुई लेकिन उन्हें धक्का देने की बात कही जा रही है। ऐसे में उनकी मौत की जांच कराई जानी चाहिए। सांसद ने सुल्तानपुर से गोरखपुर तक की घटनाओं का जिक्र करते हुए योगी सरकार पर हमला बोला और गंभीर सवाल खड़े किए। कहा कि अपराधी सत्ता के संरक्षण में बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

मथुरा की घटना पर गहराया संदेह

अफजाल अंसारी ने मथुरा में 'फरसा वाले बाबा' की ट्रक से कुचलकर हुई मौत के मामले में निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा, "एक ओर इसे सामान्य सड़क दुर्घटना बताया जा रहा है, लेकिन दूसरी ओर चर्चा यह भी है कि बाबा को जानबूझकर ट्रक के नीचे धक्का दिया गया।" उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना की संवेदनशीलता को दबाकर प्रदेश की गिरती कानून-व्यवस्था से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरसा वाले बाबा को कोहरे के कारण ट्रक ने मारी थी टक्कर: मथुरा एसएसपी

पीएम के क्षेत्र से लेकर सीएम के शहर तक सवाल

सांसद ने वाराणसी के उदय प्रताप (यूपी) कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में कॉलेज परिसर के अंदर छात्र को दौड़ाकर गोलियां मारी गईं। उन्होंने कहा, "छात्र को 8 गोलियां लगना यह दर्शाता है कि अपराधियों के मन से कानून का डर पूरी तरह खत्म हो चुका है। प्रदेश में अब 'सुपारी किलिंग' का दौर शुरू हो गया है।"

वहीं, मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में पूर्व सभासद की दिनदहाड़े हत्या पर उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार खुद आरोप लगा रहा है कि अपराधियों को सत्ता के गलियारों से संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने सुल्तानपुर में घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों से मारपीट और गाजीपुर के चांडीपुर में युवक को दौड़ाकर गोली मारने की घटना को भी कानून-व्यवस्था की विफलता का प्रमाण बताया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मथुरा अफवाहों से भड़का था बवाल; ‘फरसा वाले बाबा’ मौत मामले में 13 गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:गायों की रक्षा के लिए फरसा लेकर निकल पड़ते थे बाबा, कई बार तस्करों से हुआ टकराव

'संरक्षण में पनप रहे अपराधी'

अफजाल अंसारी ने कड़े शब्दों में कहा कि उत्तर प्रदेश की स्थिति भयावह होती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल कुछ मामलों में कार्रवाई का दिखावा करती है, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि अपराधी बेखौफ हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि वाराणसी जैसे हाई-प्रोफाइल शहर में कॉलेज के भीतर हत्या कैसे हो गई? सांसद ने चेतावनी दी कि यदि इन घटनाओं पर प्रभावी अंकुश नहीं लगा, तो आम जनता का सिस्टम से भरोसा पूरी तरह उठ जाएगा।

गौरतलब है कि फरसा वाले बाबा की दो दिन पहले मथुरा हाईवे पर मौत हो गई थी। बाबा गोवैंश की आशंका में एक ट्रक को रोककर चेकिंग कर रहे थे। पुलिस का दावा है कि इसी दौरान पीछे से आए एक कोहरे के कारण आगे वाले ट्रक में धक्का मार दिया। इससे बाबा उसकी चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।