भाजपाइयों ने वरिष्ठजनों संपर्क कर किया संवाद
Sonbhadra News - प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने जनसंपर्क अभियान शुरू किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों से बातचीत कर मोदी सरकार की योजनाएं साझा की। पूर्व जिला अध्यक्ष डा धर्मवीर तिवारी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों और किसानों से भी संवाद किया, जिसमें मोदी सरकार के आर्थिक विकास और आत्मनिर्भरता पर चर्चा हुई।

सोनभद्र, संवाददाता। प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को व्यवसायियों से संपर्क कर केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को साझा किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डा धर्मवीर तिवारी ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रबुद्धजन एवं वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क अभियान के तहत चुर्क मंडल में संपर्क किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के सफल कार्यकाल के 4399 दिन (12 वर्ष) पूर्ण होने पर देश में जनविश्वास और प्रगति का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर सेवा, सुशासन और संकल्प अभियान के तहत क्षेत्र के प्रबुद्ध और वरिष्ठजनों से भेंट कर उनसे संवाद करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस दौरान उन्होंने सेवानिवृत्त कानूनगो राम प्रताप, सेवानिवृत्त शिक्षक केशव बिन्द, उत्कृष्ट किसान छोटेलाल मौर्य से मिलकर संवाद किया। इस मौके पर सुभाष पाठक, ओम पाठक, बबलू साहनी आदि मौजूद रहे। वहीं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र, पूर्व नपा अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, धीरेन्द्र पांडेय, अमन वर्मा, लालू सोनी ने व्यापारियों एवं उद्यमियों से संवाद किया। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने आर्थिक विकास, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण तथा गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त की हैं। व्यापारियों के लिए जीएसटी प्रणाली में सुधार, डिजिटल भुगतान को बढ़ावा तथा व्यापार सुगमता के लिए किए गए प्रयासों से देश का कारोबारी वातावरण और अधिक सशक्त हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन