BJP Honors Workers in Thakurganj to Mark 12 Years of Modi Government किशनगंज : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
More

किशनगंज : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने ठाकुरगंज में कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभिन्न नेताओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की।

Sat, 13 June 2026 04:36 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
किशनगंज : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

ठाकुरगंज (किशनगंज) से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे "12 साल बेमिसाल" जनसंपर्क अभियान के तहत शनिवार को ठाकुरगंज में कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12 साल बेमिसाल अभियान के तहत कल सीवान आएंगे आनंदऔर सच्चिदानंद

कार्यक्रम में उपस्थिति

कार्यक्रम में बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह लक्खा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह एवं जिला महामंत्री मनीष सिन्हा भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:परिसदन में विकास प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

वक्ताओं के विचार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरदार लखविंदर सिंह लक्खा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

जनसंपर्क अभियान का महत्व

उन्होंने कहा कि देश में विकास की नई धारा बह रही है और विभिन्न वर्गों के बीच सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान को और मजबूत करने तथा सरकार की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय नेताओं ने भी केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण और सक्रियता के बल पर संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। कार्यक्रम में भाजपा प्रवक्ता कौशल किशोर यादव, नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुकेश हेंब्रम, जिला प्रवक्ता अरुण सिंह, जिला उपाध्यक्ष बिजली सिंह, युवा मोर्चा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष गौतम चंद्रवंशी, नगर महामंत्री चंद्रकांत गौतम, महामंत्री आनंद गोस्वामी, लक्ष्मण झा, कुलभूषण सिंह, सिपाही यादव, संजय पोद्दार, शेखर चंद्र अग्रवाल, नरेश जैन, सुरित सरकार, अधिवक्ता बलराम साह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थि थे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी जनसंपर्क अभियानों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार की सफलता को जन-जन तक पहुंचाएं : कृपाशंकर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।