Modi Government Marks 12 Years Key Achievements and Development in Bihar विकसित भारत की ओर से तेजी से बढ़ रहा देश : शाहनवाज, Ara Hindi News - Hindustan
More

विकसित भारत की ओर से तेजी से बढ़ रहा देश : शाहनवाज

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने मीडिया संवाद में सरकार की उपलब्धियों और बिहार के विकास के बारे में बात की। उन्होंने गरीब कल्याण योजनाओं, महिलाओं के सशक्तीकरण, और किसानों के लिए पीएम सम्मान निधि के तहत लाभ का उल्लेख किया।

Sat, 13 June 2026 10:06 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share
विकसित भारत की ओर से तेजी से बढ़ रहा देश : शाहनवाज

-केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने किया मीडिया संवाद -केन्द्र सरकार की उपलब्धियो एवं बिहार के विकास के बारे में विस्तृत चर्चा की आरा, संवाददाता। भाजपा की जिला इकाई की ओर से आरा परिसदन सभागार में केन्द्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में शनिवार को मीडिया संवाद आयोजित हुआ। इसमें पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि केन्द्र में 12 वर्षों से नरेन्द्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का कीर्तिमान बना लिए हैं। उनके कार्यकाल में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास से देश आत्मनिर्भर बन रहा है और विकसित भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है। भारत की विदेश नीति अधिक प्रभावी और निर्णायक बनी है। रूस-यूक्रेन, इजरायल- हमास जैसे संकटों के दौरान भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया गया। भारत की बात आज वैश्विक मंचों पर गंभीरता से सुनी जाती है। डिजिटल भुगतान में देश विश्व का अग्रणी देश बन गया है। विदेशी निवेश में भी रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। स्टार्टअप इंडिया के तहत लाखों युवाओं को अवसर प्राप्त हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी शासन की स्थापना की है: मंत्री

12 वर्षों का काल गरीब कल्याण का रहा

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि 12 वर्षों का यह काल गरीब कल्याण का रहा। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, जनधन योजना से करोड़ों गरीबों के बैंक खाते खुले, उज्ज्वला योजना के तहत गरीब महिलाओं को गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख तक स्वास्थ्य बीमा, पीएम आवास के तहत करोड़ों गरीबों को पक्का घर के अलावा बहुत सारी योजनाएं गरीब कल्याण का रहा। महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए मोदी सरकार ने बहुत काम किया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हो, मातृत्व लाभ योजनाओं का विस्तार हो या स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक सहायता प्रदान करना हो या ट्रिपल तलाक जैसी कुप्रथा पर रोक हो सभी से महिलाएं सशक्त हुई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी ने 12 वर्षों में देश की तकदीर और तस्वीर बदली: मिथिलेश

किसानों को मुस्कुराने का अवसर दिया

मोदी सरकार ने किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रतिवर्ष 6000 रुपए, नीम कोटेड यूरिया, कृषि अवसंरचना में निवेश, रिकार्ड खाद्यान्न उत्पादन एवं किसान क्रेडिट कार्ड का विस्तार कर किसानों को मुस्कुराने का अवसर दिया है। युवाओं के लिए स्टार्टअप, स्टैंडअप इंडिया, डिजिटल इंडिया से नए रोजगार, नई शिक्षा नीति 2020,कौशल विकास मिशन, खेलो इंडिया और खेल अवसंरचना का विस्तार आदि बहुत सारी योजनाएं युवाओं को विकसित भारत बनाने मे सहायक हो रहा है। जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह,अगिआंव विधायक महेश पासवान, विधान पार्षद जीवन कुमार, प्रदेश मंत्री सुषमा साहु, मिथलेश कुशवाहा, राजेन्द्र तिवारी, धर्मेन्द्र सिंह, हरेन्द्र प़ाडेय, सीडी शर्मा, ज्योति प्रकाश कुशवाहा, निशांत सेंगर, विभु जैन उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुपौल : केंद्रीय जल संसाधन मंत्री ने गिनाईं मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।