India Celebrates 12 Years of Modi Government GDP Grows Threefold in Hamirpur बारह वर्ष में जिले की जीडीपी दर बढ़कर तीन गुना हुई, Hamirpur Hindi News - Hindustan
More

बारह वर्ष में जिले की जीडीपी दर बढ़कर तीन गुना हुई

Hamirpur News - 0 केंद्र की योजनाओं से आम जनमानस को मिला लाभभाजपा सरकार के 12 साल बेमिसाल पर प्रभारी मंत्री ने की प्रेस वार्ता फोटो-06- भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार

Sat, 13 June 2026 09:03 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share
बारह वर्ष में जिले की जीडीपी दर बढ़कर तीन गुना हुई

हमीरपुर, संवाददाता। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के बारह वर्ष पूर्ण होने पर जिले के प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन हुआ। जिसमें उन्होंने देश भर में 12 साल बेमिसाल अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि इन बारह सालों में जिले की जीडीपी बढ़कर तीन गुना हुई है। जिले के प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2013-14 में जनपद की जीडीपी 5290.21 करोड़ रुपये थी। जो वित्तीय वर्ष 2024-25 में बढ़कर 17882 करोड़ हो गई है। जो बढकर 3 गुना से अधिक हो गयी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से 713 करोड़ से 2 लाख से अधिक किसानों को लाभान्वित किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार ने देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचायाः बत्रा

कृषकों से गेहूँ खरीद के माध्यम से अब तक 412 करोड़ से 69 हजार से अधिक कृषकों को लाभान्वित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत 330 करोड़ से लगभग 27 हजार से अधिक लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराये गये। जबकि शहरी क्षेत्र में 15 हजार लाभार्थियों को आवास मिले।इस मौके पर सदर विधायक डॉ.मनोज प्रजापति, चेयेरमैन कुलदीप निषाद, कुरारा चेयरमैन आशा रानी कबीर, मौदहा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लालाराम निषाद सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'पिछले 12 साल से हरेक क्षेत्र में आगे बढ़ा भारत'
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम के नेतृत्व में देश का तेजी से हो रहा विकास : जीवेश

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।