लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
Sonbhadra News - दुद्धी में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय ने सभी से भाईचारे और शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने अफवाहों से दूर रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने का आग्रह किया।
दुद्धी। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को शाम 5 बजे पुरानी कोतवाली परिसर दुद्धी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपाधीक्षक दुद्धी राजेश कुमार राय ने की।
बैठक की मुख्य बातें
सीओ राजेश कुमार राय ने सभी से पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
गाइडलाइंस का पालन
उन्होंने शासन की गाइडलाइन का पालन करने पर जोर देते हुए कहा कि सार्वजनिक सड़कों पर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर सख्त मनाही रहेगी। कुर्बानी के बाद पशुओं के अपशिष्ट को निर्धारित स्थान पर मिट्टी में दफनाने के निर्देश दिए गए।
नमाज का समय
दुद्धी में दो स्थानों पर नमाज अदा की जाएगी, जिसमें मतलब जबरिया इर्दगाह गुरुवार को 7:30 बजे जामा मस्जिद में 8:30 बजे बकरीद की नमाज अदा कराई जाएगी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, आलोक जायसवाल, नगर पंचायत कर्मी, पंकज जायसवाल, मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, कन्हैया लाल अग्रहरि, सुमित सोनी, मनीष जायसवाल, कमलेश सिंह, कमल, ग्राम प्रधान जगत नारायण, निरंजन जायसवाल, सैफुल्लाह एडवोकेट, कलीमुल्लाह खान, अब्दुल रशीद, अहमद फैजुल रहमान, जगत लाइनमैन आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन