बकरीद पर्व को लेकर सदर थाना में शांति समिति की बैठक
भभुआ में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नमाज के समय सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, यातायात प्रबंधन, और मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा की गई। पुलिस प्रशासन ने आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना स्थानीय थाना को देने के लिए कहा गया।

आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाह से बचने की अपील की गई नमाज के वक्त सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था बेहतर करने का निर्णय भभुआ, कार्यालय संवाददाता। सदर थाना परिसर में शुक्रवार की शाम बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान नमाज के समय सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई और बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। पुलिस प्रशासन ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से बचने की अपील की।
अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तत्काल स्थानीय थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दी जाए, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। बैठक में एसडीएम अमित कुमार, एसडीपीओ ओम प्रकाश, बीडीओ सतीश कुमार, नप ईओ संजय उपाध्याय, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, रमजान अंसारी, असलम अंसारी, अमजद अली, भानू पटेल, कमलेश सिंह, अजय सिंह आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन