सोशल मिडिया पर गलत पोस्ट ना करें : थाना प्रभारी
रजरप्पा थाना में बकरीद के लिए शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें थानेदार कृष्णा कुमार ने कहा कि त्योहार को शांति से मनाना चाहिए। क्षेत्र के लोगों ने बकरीद की नमाज के स्थानों की जानकारी साझा की। पुलिस ने कानून का पालन करने और गलत सूचनाएं न फैलाने की अपील की।

रजरप्पा, निज प्रतिनिधि। बकरीद को लेकर शुक्रवार को रजरप्पा थाना में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थानेदार कृष्णा कुमार ने की। जबकि संचालन झारखंड आंदोलनकारी नेता चंद्रशेखर पटवा ने किया। इस दौरान थाना क्षेत्र से आए लोगों ने बताया की बकरीद हो चाहे कोई और त्यौहार। कोयलांचल के लोग हमेशा त्यौहार मिल जुल कर मनाते है। इसके अलावा लोगों ने अपने अपने क्षेत्र के उन जगहों की जानकारी साझा की जहां बकरीद की नमाज पढ़ी जानी है।मौके पर थाना प्रभारी कृष्णा कुमार ने कहा की त्योहार को हमेशा त्योहार की तरह मनाये। कानून के अनुसार तय नियमों का पालन करें।
पुलिस आपके लिए पूरा दिन और पूरी रात तत्पर है। कही कोई गलत होने की जानकारी मिलती है, तुरंत सुचना दें। उन्होंने अपील किया की सोशल मिडिया में कोई गलत पोस्ट ना डाले ना शेयर करें। इस दौरान चितरपुर सीआईं दिलीप कुमार, दुलमी सीआईं रवींन्द्र यादव, 20सूत्री अध्यक्ष जकाउल्लाह, सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार, रंजीत महतो, निरंजन कुमार, अनील सिंह, अयोध्या प्रसाद वर्मा, ठाकुरदास महतो, सुलेमान अंसारी, रशीद अनवर, ममता देवी, वाशीर अंसारी समेत कई मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन