बकरीद पर्व को लेकर मांडू थाना में हुई शांति समिति की बैठक
मांडू में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए शांति समिति की बैठक हुई। इंस्पेक्टर रजत कुमार ने लोगों से अपील की कि वे कुर्बानी खुले स्थानों पर न करें और सामाजिक समरसता बनाए रखें। बैठक में अफवाहों से सतर्क रहने और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई।

मांडू, निज प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को मांडू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर रजत कुमार ने किया। बैठक में थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने कहा कि बकरीद आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का पर्व है। उन्होंने लोगों से पर्व को शांति, सहयोग और सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया कि कुर्बानी खुले स्थानों पर नहीं की जाए, ताकि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों और आसपास का वातावरण भी प्रभावित न हो। उन्होंने ने लोगों से अफवाहों से सतर्क रहने तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं पर विशेष नजर रखने की अपील की।
उन्होंने कहा कि कुर्बानी के बाद निकलने वाले अवशेषों का उचित तरीके से गड्ढों में निस्तारण किया जाए और किसी भी परिस्थिति में खुले स्थानों पर न फेंका जाए। इसके अलावा सभी क्षेत्रों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या,आशंका व संदेह की स्थिति में लोग थाने से संपर्क करें।बैठक में इंस्पेक्टर रजत कुमार, थाना प्रभारी सदानंद कुमार, राममहली, सुखमनी, अंचल निरीक्षक सुभाष कुमार प्रजापति के अलावा पूर्व प्रमुख छोटे लाल साहू, मुखिया बैजनाथ राम, अनिता देवी, अमरेन्द्र कुमार गुप्ता, विवेक गुप्ता, पंकज कुमार गुप्ता, बालेश्वर भुईयां, शाहिद सिद्दीकी, मो मिस्टर, मो एनामुल, मो मोबिन, मो सबील, रामजतन यादव, कपिल देव महतो, बंशी साव,पवन कुमार, महेश यादव, अमित कुमार समेत काफी संख्या में दोनों समुदाय के लोग शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन