Celebrating 12 Years of Modi s Leadership Special Prayers and Honors in Sonbhadra मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर किया गया हवन-पूजन, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
More

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर किया गया हवन-पूजन

Sonbhadra News - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सोनभद्र में विशेष पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक भूपेश चौबे ने मोदी की उपलब्धियों को सराहा और समाज के सभी वर्गों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Wed, 10 June 2026 05:51 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर किया गया हवन-पूजन

सोनभद्र, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को सदर विधायक भूपेश चौबे के नेतृत्व में चुर्क स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर एवं रॉबर्ट्सगंज के राम-जानकी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, हरिकीर्तन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और आमजन को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आजादी के बाद निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक सेवा देने का गौरव प्राप्त किया है। उनके नेतृत्व में भारत विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है तथा विश्व की अग्रणी शक्तियों में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:-मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर किया हवन-पूजन

उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। इसी सोच के तहत समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठन और शासन में सम्मानजनक अवसर प्रदान किए गए हैं। उन्होंने भगवान हनुमान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस मौके पर नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, कृष्ण मुरारी गुप्ता, अजीत रावत, दिलीप चौबे, संजीव श्रीवास्तव, धीरेंद्र पांडेय, अमन वर्मा, सरोज केशरी, अभिषेक गुप्ता, धर्मवीर त्यागी आदि रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजन-जलाभिषेक
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शिव मंदिर बैजनाथ में की भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूजा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।