BJP Celebrates 12 Years of Modi Government with Religious Ceremony at Ancient Shiva Temple -मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर किया हवन-पूजन , Kausambi Hindi News - Hindustan
More

-मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर किया हवन-पूजन

Kausambi News - सराय अकिल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्राचीन शिव मंदिर में हवन-पूजन का आयोजन किया। इस दौरान भगवान शिव की पूजा कर देश की उन्नति और मोदी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई। कार्यक्रम में कई भाजपा नेता भी शामिल हुए।

Wed, 10 June 2026 05:23 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share
-मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर किया हवन-पूजन

सराय अकिल, हिन्दुस्तान संवाद। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को सराय अकिल स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हवन-पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला महामंत्री राकेश पाण्डेय ने किया।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर देश की उन्नति, प्रदेश की खुशहाली तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। हवन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में जनकल्याण, सुशासन, विकास और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे देश की वैश्विक पहचान और मजबूत हुई है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष भोले शंकर कुशवाहा, नगर पंचायत अध्यक्ष सराय अकिल अनूप सिंह, बृजेंन्द्र नारायण भगवानपुरी, चन्द्रबली पटेल, नन्हे तिवारी, चक्रेश मिश्रा, सोमदत्त मिश्रा, दुर्गेश नन्दन मिश्र, पियूष रस्तोगी, सुनील सोनी, विकास गुप्ता, अश्वनी तिवारी, रामप्रकाश पटेल, देशराज मौर्य, भवन जायसवाल, उमेश केसरवानी, शिवबाबू केसरवानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजन-जलाभिषेक
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चास के सिंहवाहिनी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।