A 'Chief Minister Fellow' will be deployed in every district, CM Yogi also directed in the high-level meeting यूपी के सभी जिलों में होगी ‘मुख्यमंत्री फेलो’ की तैनाती, हाईलेवल मीटिंग सीएम योगी के ये भी निर्देश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के सभी जिलों में होगी ‘मुख्यमंत्री फेलो’ की तैनाती, हाईलेवल मीटिंग सीएम योगी के ये भी निर्देश

उत्तर प्रदेश के हर जनपद में  ‘मुख्यमंत्री फेलो’ की तैनाती की जाएगी। मंगलवार को आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए  हैं।

Tue, 31 March 2026 09:13 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी के सभी जिलों में होगी ‘मुख्यमंत्री फेलो’ की तैनाती, हाईलेवल मीटिंग सीएम योगी के ये भी निर्देश

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था’ के लक्ष्य को गति देने के लिए हर जनपद में ‘मुख्यमंत्री फेलो’ की तैनाती के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि आकांक्षात्मक विकास खंडों और आकांक्षी नगर निकाय कार्यक्रम की तर्ज पर जिला स्तर पर आर्थिक विकास को साक्ष्य-आधारित एवं परिणामोन्मुख बनाया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिला ओटीडी (वन ट्रिलियन डॉलर) सेल की आर्थिक एवं डेटा विश्लेषण क्षमता को सुदृढ़ किया जाए। इसके लिए हर जनपद में दो विशेषज्ञ; एक आर्थिक विकास विशेषज्ञ और एक डाटा विश्लेषक को ‘ओटीडी मुख्यमंत्री फेलो’ के रूप में तैनात किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन विशेषज्ञों के माध्यम से स्थानीय संसाधनों, निवेश के अवसरों एवं आर्थिक संभावनाओं का साक्ष्य-आधारित विश्लेषण कराया जाए और जनपद-केन्द्रित विकास रणनीतियों के निर्माण में जिला ओटीडी सेल को सशक्त किया जाए।

मासिक प्रगति रिपोर्ट ऑनलाइन डैशबोर्ड पर अपलोड की जानी चाहिए

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ओटीडी मुख्यमंत्री फेलो द्वारा जनपद स्तर पर संचालित आर्थिक गतिविधियों की मासिक प्रगति रिपोर्ट ऑनलाइन डैशबोर्ड पर अपलोड की जानी चाहिए। साथ ही प्रमुख सचिव, सचिव स्तर पर त्रैमासिक प्रगति रिपोर्ट एवं प्रस्तुतिकरण सुनिश्चित किया जाए। जनपद की आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि के लिए सुझावात्मक रिपोर्ट तैयार कर जिला ओटीडी सेल के संज्ञान में लाई जाए और स्थानीय आंकड़ों का विश्लेषण कर विकास की प्रवृत्तियों को नियमित रूप से बैठकों में प्रस्तुत किया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में सभी श्रमिकों को कल से मिलेगी ज्यादा मजदूरी, नई दरें पहली अप्रैल से लागू
ये भी पढ़ें:यूपी में पहली से 15 दिन चलेगा बड़ा अभियान, मुख्य सचिव का सभी डीएम को ये निर्देश

ओटीडी मुख्यमंत्री फेलो के चयन मानदंडों की चर्चा

ओटीडी मुख्यमंत्री फेलो के चयन मानदंडों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पदों के लिए उच्च शैक्षणिक योग्यता एवं तकनीकी दक्षता सुनिश्चित की जाए। नियोजन विभाग की ओर से बताया गया कि आर्थिक विकास विशेषज्ञ के लिए अर्थशास्त्र, एप्लाइड इकोनॉमिक्स, इकोनोमेट्रिक्स या फाइनेंस,डाटा साइंस में परास्नातक अथवा एमबीए तथा डेटा विश्लेषक के लिए सांख्यिकी, एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स, इकोनोमेट्रिक्स या बिजनेस एनालिटिक्स-डाटा साइंस में परास्नातक अथवा एमबीए की योग्यता निर्धारित की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल के माध्यम से जिला स्तर पर डेटा-आधारित निर्णय प्रणाली को सुदृढ़ किया जाना चाहिए, जिससे निवेश संवर्धन, रोजगार सृजन एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था के समग्र विकास को नई गति मिल सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब सभी मेडिकल कॉलेजों में होंगे पोस्टमार्टम, योगी सरकार ने जारी किए निर्देश
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।