A massive fire broke out in electricity department warehouse in Bareilly UP, burning thousands of meters यूपी में बिजली विभाग गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, हजारों मीटर जले, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में बिजली विभाग गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, हजारों मीटर जले

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बिजली गाेदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना से इलाके में अफरा- तफरी मच गई।

Tue, 31 March 2026 06:17 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में बिजली विभाग गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, हजारों मीटर जले

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रामपुर बाग स्थित बिजली निगम के गोदाम में मंगलवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना से इलाके में अफरा- तफरी मच गई।

‎रामपुर गार्डन स्थित बिजली निगम के गोदाम में पुराने व खराब बिजली मीटर रखे हुए थे। अचानक आग लगने से गोदाम में रखे हजारों मीटर जलकर नष्ट हो गए। आग की लपटें तेज होने के कारण आसपास लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) मनु सिंह ने बताया कि गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल टीम को भेजा गया, जिसने समय रहते आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि गोदाम में कोई बिजली कनेक्शन नहीं था, ऐसे में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CMO ऑफिस के बाबुओं ने 1-2 नहीं बल्कि 14 फर्जी प्रमाणपत्र बनाए, तगड़ा ऐक्शन
ये भी पढ़ें:यूपी में यहां हाईवे पर बनने जा रहे 2 नए पुल, लोगों की राह होगी आसान

वहीं बिजली निगम के कर्मचारी विनय कुमार ने बताया कि यह गोदाम खराब मीटर रखने के लिए इस्तेमाल होता था। उन्होंने आशंका जताई कि बाहर सूखे पत्तों में लगी आग की चिंगारी गोदाम तक पहुंचने से यह हादसा हुआ हो सकता है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी का यह शहर चमकेगा, सड़क और नाली समेत 68 विकास कार्यों को मिली मंजूरी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।