sindoordaan in icu groom refers newlywed bride from gorakhpur to lucknow know the complete story ICU में सिंदूरदान, नई नवेली दुल्हन को गोरखपुर से रेफर करा लखनऊ ले गया दूल्हा; जानें पूरा मामला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ICU में सिंदूरदान, नई नवेली दुल्हन को गोरखपुर से रेफर करा लखनऊ ले गया दूल्हा; जानें पूरा मामला

पूजा की शादी शनि यादव के साथ होनी थी। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवार की खुशियां तनाव में बदल गई। इसके बावजूद शनि यादव ने हिम्मत नहीं हारी। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद 13 मई की रात अस्पताल के ICU में भर्ती पूजा के बिस्तर पर ही सिंदूर भरकर शादी की रस्में पूरी कर दीं।

Sat, 16 May 2026 02:30 PMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share
ICU में सिंदूरदान, नई नवेली दुल्हन को गोरखपुर से रेफर करा लखनऊ ले गया दूल्हा; जानें पूरा मामला

UP News: अस्पताल के आईसीयू में सिंदूरदान के दो दिन बाद भी पूजा की हालत में सुधार नहीं होने पर पति शनि ने उसका इलाज लखनऊ में कराने का फैसला किया। दोनों परिवारों की सहमति से शुक्रवार अपराह्न उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हाल स्थिर है। सिर में सूजन है। यही डॉक्टरों के लिए चिंता का सबब है। मायके से लेकर ससुराल तक हर कोई उसके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

बांसगांव के हटवार निवासी पूजा की 13 मई को शादी तय थी। शादी वाले दिन एलएलबी फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा देकर लौटने के दौरान बाइक से गिरकर वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे दाउदपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस तारीख को पूरा होगा प्रोजेक्ट, पांच लाख आबादी को मिलेगा सीधा लाभ: सीएम योगी

आईसीयू में ही पति ने भरी थी मांग

पूजा की शादी महादेवा निवासी शनि यादव के साथ होनी थी। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवार की खुशियां तनाव में बदल गई। इसके बावजूद शनि यादव ने हिम्मत नहीं हारी। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद 13 मई की रात अस्पताल के आईसीयू में भर्ती पूजा के बिस्तर पर ही सिंदूर भरकर शादी की रस्में पूरी कर दीं।

पत्नी की तीमारदारी में लगा है शनि

शनि यादव लगातार पत्नी के पास रहकर तीमारदारी कर रहे हैं। शनि ने बताया कि पूजा के साथ उसकी मां, भाई सर्वेश और अन्य रिश्तेदार लखनऊ पहुंच चुके हैं। न्यूरोलॉजिस्ट ने परिवारवालों को समझाया कि अभी ज्यादा चिंता की बात नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस बार नीले नीले ड्रम में पहुंच गया बॉयफ्रेंड, पति के साथ मिल कर दी हत्या
ये भी पढ़ें:पत्नी के भागने की रिपोर्ट को पति पुलिस के सवालों में उलझा, खोला हत्या का राज
ये भी पढ़ें:पति के रिश्तेदारों पर सिर्फ आरोप लगाना दहेज उत्पीड़न का आधार नहीं: हाईकोर्ट

यहां इलाज से नहीं हो रहा था फायदा

शनि यादव ने बताया कि पूजा दाऊदपुर के निजी अस्पताल में दो दिन भर्ती रही। इलाज से कोई फायदा नजर नहीं आ रहा था। वह अचेत रहती थी। उसके सिर में सूजन थी। डॉक्टर बता रहे थे कि पूजा का खून गाढ़ा हो रहा है। खतरा बढ़ रहा है। इसलिए परिवार ने तय किया कि उसे बड़े शहर के अस्पताल में ले जाया जाए। शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे पूजा को लखनऊ के लिए रेफर कराया गया। दोपहर तक चिनहट स्थित निजी अस्पताल में उसका इलाज शुरू हो गया। लखनऊ के डॉक्टरों का कहना है कि अभी उसकी हालत स्थिर है। खासकर सिर में फूली हुई सूजन ही सबसे ज्यादा चिंता का कारण है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।