इस बार नीले नीले ड्रम में पहुंच गया बॉयफ्रेंड, पैसे भेजने बंद किए तो पति के साथ मिल कर दी हत्या
मुंबई के वसाई में एक महिला ने पति के साथ मिलकर बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी। इसके बाद शव को नीले ड्रम में डालकर एक नाले में फेंक दिया। पुलिस ने शव को बरामद किया है और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

मेरठ की नीले ड्रम वाली घटना किसे नहीं याद होगी। यहां मुस्कान नाम की महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी और शव को नीले ड्रम में भरकर ऊपर से सीमेंट डाल दिया था। इस बार मामला उलटा है। मुंबई के वसाई में पत्नी ने पति के साथ मिलकर अपने इंजीनियर बॉयफ्रेंड की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद नीले ड्रम में डालकर नाले में फेंक आई। रिपोर्ट के मुताबिक महिला अपने बॉयफ्रेंड से पैसे की मांग करती रहती थी। जब उसने पैसे देने से इनकार कर दिया तो दोनों ने उसे मार डाला।
मुंब्रा पुलिस ने 25 साल की महिला और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्या में महिला के भाई, पति के अलावा एक अन्य व्यक्ति भी शामिल था। जानकारी के मुताबिक आरोपी पति और उसके साथी अभी फरार है। मृत इंजीनियर की पहचान अरबाज मकसूद अली खान (26 साल) के तौर पर की गई है। वह डोंबिवली में एक रीयल एस्टेट डिवेलपर के साथ काम करते थे।
पुलिस के मुताबिक खान मेहजबीन खातून लंबे समय से खान के साथ रिलेशनशिप में थी। पहले तो दोनों सिर्फ बातचीत करते थे। इसके बाद मेहजबीन ने अरबाज से पैसे की डिमांड शुरू कर दी। खान मेहजबीन के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिया करता था। इसके बाद जब खान ने पैसे भेजना बंद कर दिया तब मेहजबीन बिगड़ गई। उसने अरबाज की हत्या की साजिश रच डाली।
मेहजबीन ने अपने पति और भाई के साथ मिलकर हत्या का प्लान बनाया। पुलिस के मुताबिक उस दिन अरबाज अपनी कंपनी गया था लेकिन शाम को घर वापस नहीं आया तो उसके पिता ने मुंब्रा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
अरबाज के मोबाइल की लोकेशन का पता लगाया गया तो पता चला कि वह मेहजबीन के घर से ही गायब हुआ था। पुलिस को यह भी पता चला कि एक दिन पहले ही अरबाज ने मेहजबीन के खाते में 50 हजार रुपये डाले थे। पहले तो मेहजबीन ने हत्या की बात कबूल नहीं की लेकिन बाद में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने बताया कि तीन लोगों ने मिलकर अरबाज के हाथ और पैर बांधे और फिर प्लास्टिक की पाइप से पिटाई की। सिर पर चोट आने की वजह से उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने एक नीले ड्रंप में अरबाज का शव डाला और नाले में फेंक आए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 140, 3 (5), 103 (1) और 238 के तहत केस दर्ज किया है।




साइन इन