पारा 42 डिग्री पार, हीट वेव का अलर्ट, रहें सतर्क
Siddhart-nagar News - मौसम विभाग के साथ- साथ स्वास्थ्य विभाग ने भी जारी किया अलर्ट 42 डिग्री पार पहुंच गया। तीखी धूप व गर्म हवा के चलने से शरीर झुलसने लगा। इस तल्ख तेवर प

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। भीषण गर्मी ने गुरुवार को भी अपना तल्ख तेवर दिखाया। पारा 42 डिग्री पार पहुंच गया। तीखी धूप व गर्म हवा के चलने से शरीर झुलसने लगा। इस तल्ख तेवर पर मौसम विभाग के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग ने भी हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। आगामी दिनों में लू व पारा बढ़ने से मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। ऐसे में सभी लोगों को सतर्क व अलर्ट रहने की जरूरत है।गुरुवार को तेज धूप ने दिन चढ़ने के साथ ही लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर तक तापमान तेजी से बढ़ते हुए 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
दिनभर चलने वाली गर्म हवा ने वातावरण को और अधिक शुष्क बना दिया। इससे त्वचा पर जलन, थकान महसूस होती रही। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति आगे भी कई दिनों तक बनी रहेगी। मौसम की इस तल्खी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी अलर्ट जारी करते हुए सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। महामारी रोग विशेषज्ञ समीर सिंह ने बताया कि आगामी जून माह के अंतिम समय तक हीट वेव का कहर जारी रहेगा। इस मौसम में हीट स्ट्रोक यानी की तेज बुखार, हरारत, दस्त आदि बीमारियों के मामले बढ़ेंगे। ऐसे में सभी लोग सतर्क रहेंगे। सतर्क रहने से ही बीमारियों से बचाव संभव है। बच्चों, बुजुर्गों को सुबह 11 से शाम चार बजे तक घरों के बाहर बिल्कुल न निकलने दें। इसके बाद भी दिक्कत होती है तो बिना देर किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर परामर्श लें।दुपट्टा-गमछा बना सुरक्षा कवचजनपद में सूर्यदेव के तीखे तेवरों ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। दोपहर होते-होते तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच जा रहा है। जिससे सड़कों पर अघोषित कफ्र्यू जैसा नजारा दिखने लगा है। इस बीच सड़क पर चलने वाली महिलाएं, पुरुष, बड़े सभी उमस व लू के थपेड़ों से बचने के लिए हर संभव जतन कर रहे हैं। विशेष रूप से दुपट्टा व गमछे को सुरक्षा कवच के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।इसका करें सेवनपर्याप्त पानी पीएं।नींबू पानी, छाछ लें।नारियल पानी, ताजे फलों का रस।ओआरएस का घोल लें।खीरा, तरबूज, खरबूजा खाएं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन