आसमान से बरस रही आग, झुलसा रही धूप
Mau News - - पिछले तीन दिनों से 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है तापमानसंशोधित...मौसम : आसमान से बरस आग, झुलसा रही धूपसंशोधित...मौसम : आसमान से बरस आग, झुलसा

मऊ, संवाददाता। जनपद में भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। पिछले पांच दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। सुबह दस बजे के बाद ही आसमान से मानो आग बरसने लगती है, जिसके कारण सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। गुरुवार को भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। सुबह आठ बजे से ही पछुआ हवा चलने लगी, जिससे लू का असर और अधिक बढ़ गया।
जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप की तीव्रता बढ़ती गई और दोपहर होते-होते हालात असहनीय हो गए। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को घरों में ही रहने को मजबूर होना पड़ा। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और जो लोग बाहर निकले, वे चेहरा ढंककर ही निकले।भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। एडीएम प्रशासन सत्यप्रिय सिंह ने लोगों से अपील की है कि अत्यधिक गर्मी के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। खासकर छोटे बच्चों को धूप में बाहर भेजने से बचें। उन्होंने बताया कि शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए अधिक से अधिक पानी पिएं और यात्रा के दौरान पानी साथ रखें। इसके अलावा ओआरएस, लस्सी, चावल का माड़, नींबू पानी और छाछ जैसे पेय पदार्थों का सेवन करें। मौसमी फल और पानी से भरपूर सब्जियों का सेवन भी जरूरी है।चिकित्सकों ने सलाह दी है कि हल्के रंग के, पसीना सोखने वाले कपड़े पहनें और बाहर निकलते समय धूप के चश्मे, छाता या टोपी का इस्तेमाल जरूर करें। भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचा जा सके।बाजार से फास्ट फूड एवं दूषित खाना खाने से बचेंमऊ। जिला असपताल के फिजिशियन डा.अनिल कुमार ने बताया कि बाजार से फास्ट फूड एवं दूषित खाना खाने से बचें। ऐसे में धूप में जाने से बचे। लू लगने से शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है, पसीना आना बंद हो सकता है और चक्कर या बेहोशी आ सकती है। दूषित पानी से द्वयरिया, उल्टी, और पेट में ऐंठन होने लगती है। गर्मी से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी, और ओआरएस पीएं। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। खासकर बच्चों को धूप में न जाने दे।तीन दिन गर्मी का कहर, हीटवेव का अलर्टमऊ। जिले में गर्मी ने अप्रैल में ही जून जैसे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान लगातार बढ़ रहा है और हालात अगले तीन दिन और गंभीर होने की चेतावनी है। इसमें मौसम विभाग ने 24 और 25 अप्रैल को भीषण गर्मी और लू चलने का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, लेकिन इससे राहत मिलने के बजाय गर्म हवा के और तेज होने के संकेत हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मऊ जनपद समेत आसपास के जिलों में तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस बीच गर्मी अपने पीक पर रहेगी और हीट वेव के और तेज होने की संभावना है।गर्मी से बचने को नींबू पानी पीना फायदेमंदमऊ। जिला अस्पताल के डॉ.सीपी आर्या ने बताया कि सबसे जरूरी है दिन भर में 8-10 गिलास पानी, नींबू पानी, या नारियल पानी पीएं। शरीर में पानी की कमी न होने दें। प्यास न लगने पर भी पानी पीते रहें। खीरा, ककड़ी, तरबूज एवं खरबूजा जैसे फल खाएं। हल्के, और सूती कपड़े पहनें, जो पसीना सोखें। सुबह 11 से शाम चार बजे के बीच बाहर जाने से बचें। बाहर जाना बहुत जरूरी हो सर पूरी तरह से ढक कर रखें या छाते का प्रयोग करें। घर को ठंडा रखें एवं खिड़कियां-पर्दे बंद रखें और रात में या सुबह-शाम ठंडी हवा के लिए खोलें।तेज धूप ने बढ़ा दिए त्वचा संबंधी बीमारियों के मरीजमऊ। चिलचिलाती और तेज धूप से सनबर्न और त्वचा संबंधी समस्याओं के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल में त्वचा का कोई डॉक्टर नहीं है इसलिए जनरल फिजिशियन ने मरीज देखते हैं। यहां ज्यादातर मरीज सन वर्न और स्किन एलर्जी के आ रहे हैं। सामान्य मरीजों को तो दवा दे दी जाती है, लेकिन गंभीर मरीजों को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा जाता है। सीएमएस डॉ धनजंय कुमार ने बताया कि बढ़ते तापमान और पराबैंगनी किरणों से सीधे संपर्क में आने से त्वचा झुलस रही है, बल्कि स्किन इन्फेक्शन भी हो रहा है। सुबह दस से शाम चार तक किरणें ज्यादा तेज होती हैं। इसलिए घर से बाहर निकलते समय चेहरे को ढक कर रखें। धूप का चश्मा पहने व सनक्रीम का प्रयोग करें। जिनकी स्किन ज्यादा संवेदनशील होती है, उन्हें धूप में निकलने से बचना चाहिए ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन