6 घंटे हीटवेव का कहर, 3 घंटे 42 डिग्री से ऊपर रहा पारा
Jhansi News - झांसी में गर्मी ने पिछले तीन दिनों से 42 डिग्री के पार का पारा बना रखा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री दर्ज किया गया। हीट वेव के कारण शहर में सन्नाटा छा गया और लोग गर्मी से परेशान हुए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

झांसी।गए, तीन दिनों से अधिकतम पारा 42 डिग्री के पार टिका है। गुरुवार बैशाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी सूरज की तपिश से झुलस उठी। अधिकतम पारा 42.5 डिग्री दर्ज किया। भरी दुपहरी टनटनाती धूप और प्रचंड गर्मी से रानी की नगरी झांसी को बेकल कर दिया। छह घंटे हीट वेव के कहर से शहरी सहम उठे। तीन घंटे सड़कों, बाजारों, चौक-चौराहों, मोहल्लों की गलियां सन्नाटे के हवाले रहीं। गुरुवार सुबह 10.30 बजे से लपट चलने लगी। मोबाइल सेट्स पर अधिकतम पारा 39 डिग्री बताने लगा। इसके बाद घंटे-दर-घंटे फिजा में हीटिंग बढ़ती गई। 11 बजे से हीट वेव कहर असरदार हुई।
जरूरी काम से निकले बंदे हाथ दस्ताने, गमछा, टोपी, छाते की ओट में दिखे। फुटपाथी दुकान, कामगारों का बुरा हाल हुआ। ऊपर से आग बरस रही थी तो नीचे धरा भीषण तरीके से रही थी। अर्श से फर्श तक कहीं भी चैन रही थीं। दोपहर 12.30 बजते ही मोबाइल सेट्स पर अधिकतम पारा 40 दर्शाने लगा। 1.30 बजे यह 41.3 डिग्री पर पहुंचा। ढाई बजे सूरज पूरे रौ में आ गया। रानी की नगरी तपिश से झुलस उठी। अधिकतम पारा 42.5 डिग्री पर पहुंच गया जो साढ़े तीन चार बजे तक एक ही स्थिति रहा। जबकि 4 बजे तक हीटवेव चली। हालांकि 6 बजे तक लपट महसूस हुई। इसके बाद मौसम में डाउन फाइल दिखा। भरारी फार्म स्थित कृषि मौसम इकाई के वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में गर्मी से राहत की उम्म्मीद नहीं है।हर-घंटे चढ़ा तापगुरुवार सुबह से ही मौसम बेहद तल्ख रहा। 5.47 बजे सूर्योदय हुआ। उस वक्त अधिकतम पारा 26 डिग्री के करीब था। आठ बजे तक धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। 10.40 बजे से लपट चलने लगी। दोपहर स्कूलों की छुट्टी के वक्त बच्चों का बुरा हाल हुआ। इसके बाद सड़क, बाजार, चौक-चौराहों पर सन्नाटा सा खिंच गया। शाम 6.42 बजे सूर्यास्त हुआ। लेकिन, देर शाम तक गर्म हवाएं महसूस हुई।हाय गर्मी, उफ गर्मी!गुरुवार सुबह 10.30 बजे के बाद सूरज झुलसाने लगा। 12.30 बजे तक बजारों में कुछ रौनक रही। इसके बाद प्रचंड गर्मी ने लोगों के पसीने निचोड़ डाले। नगर के सीपरी, सदर, बड़ाबाजार, नगरा, नैनागढ़, बिसाती बाजार, नरिया बाजार, पसरठ, किराना मार्केट, कपड़ा बाजार, इलेक्ट्रॉटिनक मार्केट, सराफा बाजारों में दोपहर डेढ़ बजे के करीब इक्का-दुक्का लोग नजर आए। सीपरी बाजार के कपड़ा व्यापारी सीताराम बताते हैं कि पांच से छह घंटे ही व्यापार हो रहा है। दोपहर उम्मीद पर आसमान टिका रहता है। शाम साढे़ बजे से साढे़ आठ बजे तक ही दुकानों में ग्राहक दिखाई देते हैं।सेहत का रखं विशेष ख्यालसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. डीएस राजपूत बताया कि पारा 40 डिग्री से ऊपर चला गया है। ऐसे में लोग बचकर रहें। जरूरी हो तब ही घर से निकलें। तीखी गर्मी से संक्रामक बीमारियां एलर्जी, नाक बहना, आंखो में लालिमा होना, बुखार होना, सांस लेने में परेशानी, उल्टी-दस्त सहित अन्य बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। अस्पतालों में प्रतिदिन लगभग 150 से 200 मरीज दिखाने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा, लगातार उल्टी या दस्त होने पर तुरंत अस्पताल में डॉक्टर के पास आएं इलाज कराएं। इस मौसम में बच्चों का खास ख्याल रखें। धूप में न निकलने दें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन