Peace Committee Meeting for Successful Bakrid Celebration in Shravasti बकरीद को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक, Shravasti Hindi News - Hindustan
More

बकरीद को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक

Shravasti News - श्रावस्ती में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए नवीन मॉडर्न थाना कटरा में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। तहसीलदार आनन्द सिंह ने लोगों से भाईचारे के साथ त्योहार मनाने और सुरक्षा को बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने अराजक तत्वों पर निगरानी रखने की चेतावनी दी और सहयोग की अपील की।

Mon, 25 May 2026 04:14 PMNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share
बकरीद को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक

श्रावस्ती, संवाददाता। बकरीद पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए नवीन मॉडर्न थाना कटरा में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता तहसीलदार इकौना आनन्द सिंह ने की । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक जयहरी मिश्रा ने कहा कि सभी लोग शासन की मंशा के अनुरूप आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए इसके लिए सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। साथ ही अराजक तत्वों एवं अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहें। यदि कोई व्यक्ति किसी प्रकार की अभद्रता या माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई

ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बैठक में अनिल कुमार पाण्डेय, शमसुल कमर, छांगुर प्रसाद, राज कुमार यादव, पुल्लुर निषाद, उप निरीक्षक दीपक गिरी, रुदल यादव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद को लेकर तालझारी थाना में हुई शांति समिति की बैठक
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।