बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई
महाराजगंज में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। एसडीओ अनीता सिन्हा ने लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की। पुलिस प्रशासन ने पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को महाराजगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता
बैठक की अध्यक्षता एसडीओ अनीता सिन्हा ने की। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ ने लोगों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बकरीद आपसी प्रेम, त्याग एवं भाईचारे का पर्व है, इसलिए सभी लोग शांति एवं सामाजिक समरसता के साथ त्योहार मनाएं।
पुलिस प्रशासन की तैयारियाँ
उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। एसडीपीओ अमन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने की अपील की।
अन्य मुद्दों पर चर्चा
बैठक में साफ-सफाई, पेयजल, बिजली एवं यातायात व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी अपने सुझाव रखे तथा प्रशासन को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने एवं शांति व्यवस्था कायम रखने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में सीओ जितेन्द्र कुमार, बीडीओ बिंदु कुमार, थाना अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, वार्ड पार्षद हरेन्द्र श्रीवास्तव, पूर्व प्रमुख इम्तियाज अहमद, रिज्जवानुल्लाह उर्फ टुन्ना, मोहम्मद मुस्लिम, अमरजीत सिंह, सुप्रिया जायसवाल, शक्ति शरण सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन