संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें
हसपुरा थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक ध्यक्ष ने कहा कि बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक है और इसे पूरी शांति के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि कुछ असामाजिक...

हसपुरा थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक फोटो-24 मई एयूआर 18 कैप्शन- रविवार को हसपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ थानाध्यक्ष दिनेश कुमार हसपुरा, संवाद सूत्र। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को हसपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष दिनेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक की मुख्य बातें
थानाध्यक्ष ने कहा कि बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक है और इसे पूरी शांति के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि कुछ असामाजिक तत्व अपनी हरकतों से माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं, जिससे पूरे समाज की बदनामी होती है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा
उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार, प्रखंड प्रमुख श्रीनिवास कुमार, डा. देवलाल पासवान, जिप प्रतिनिधि मो. एकलाख खां, पैक्स अध्यक्ष विनोद सिन्हा, सरपंच अरविंद कुमार, उपप्रमुख सत्येंद्र चौधरी, विजय कुमार अकेला, पिंटू चौधरी, धनंजय कुमार मुन्ना, धर्मेंद्र कुमार लाला, भोला कुरैशी, पूर्व प्रमुख विजय यादव, दिनेश राम, फैजान कादरी, वीरेंद्र कुमार, सुरेश आर्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन