बकरीद को लेकर तालझारी थाना में हुई शांति समिति की बैठक
बकरीद को लेकर तालझारी थाना में हुई शांति समिति की बैठक बकरीद को लेकर तालझारी थाना में हुई शांति समिति की बैठक बकरीद को लेकर तालझारी थाना में हुई शांति

बकरीद को लेकर तालझारी थाना में हुई शांति समिति की बैठक जरमुंडी प्रतिनिधिबकरीद को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर तालझारी थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर प्रियंका आनंद ने की। इस मौके पर थाना प्रभारी टिकवानंद भी मौजूद रहे। बैठक में अधिकारियों ने क्षेत्र के सभी समुदायों के लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए शांति एवं सद्भाव के साथ बकरीद पर्व मनाने की अपील की। इंस्पेक्टर प्रियंका आनंद ने कहा कि बकरीद के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं दें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश फैलाने वालों पर प्रशासन की नजर रहेगी। इस मौके पर थाना प्रभारी टिकवानंद ने कहा कि बकरीद पर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहेगी तथा पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत थाना को दें, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके। मौके पर पूर्व प्रमुख लखीनारायण दत्ता, सुबोध दत्ता, रतन बिहारी प्रसाद, तेतरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि किसुन सेवालिक, रफीक अंसारी एवं जोका पंचायत के मुखिया बलराम सोरेन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।फोटो-24दुमका-69,कैप्सन-बकरीद को लेकर शांति समिति में सभी समुदाय के लोगबकरीद पर्व को लेकर हंसडीहा थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठकहंसडीहा प्रतिनिधिआगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को हंसडीहा थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवल किशोर सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ श्री सिंह ने कहा कि बकरीद आपसी भाईचारे, त्याग एवं सौहार्द का पर्व है। इसे सभी लोग मिलजुल कर शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों को साझा करने से बचें। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और पर्व को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी। इस दौरान पुलिस निरीक्षक प्रियंका आनंद एवं थाना प्रभारी अजीत कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। थाना प्रभारी ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बकरीद पर्व को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तुरंत थाना को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में हमेशा की तरह इस बार भी बकरीद पर्व आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ मनाया जाएगा। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने पर्व के दौरान साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा को लेकर भी अपने सुझाव रखे।बैठक में हंसडीहा पंचायत की मुखिया आशा हेमब्रम, बनियारा पंचायत की पूनम टुडू, धनबे पंचायत के रसिकलाल हेमब्रम, पंचायत समिति सदस्य बद्री महतो सहित रामदिवस जायसवाल, लक्ष्मी नारायण सिंह, मो. जलील, सराफत अंसारी, करीम अंसारी, आलम अंसारी, शांति प्रसाद मंडल, ललिकांत यादव, संजय जायसवाल, सूरज साह, कादिर अंसारी, अख्तर हुसैन, बबली यादव, चंदन सिंह,पीतांबर साह, ऐनुल हक, जेनुल अंसारी, कृष्णमोहन जायसवाल, अरुण यादव, इमरान अंसारी एवं दीवाकांत कापरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।फोटो-24दुमका-68,कैप्सन-बकरीद को लेकर शांति समिति में एसडीपीओ व अन्यशिकारीपाड़ा में हुई बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठकशिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि।शिकारीपाड़ा थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर ने बताया कि 28 मई को क्षेत्र में बकरीद का त्यौहार है। त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए जिला प्रशासन के गाइडलाइन को बताया गया। किसी भी कीमत पर प्रतिबंध पशु की कुर्बानी नहीं करने, कुर्बानी के बाद अवशेष को जमीन में गाड़ देने, क्षेत्र में झूठी अफवाह अथवा भ्रामक तत्वों पर ध्यान नहीं देते हुए ऐसी सूचना अविलंब प्रशासन को देने एवं डीजे नहीं बजाने का निर्देश देते हुए सभी लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की बात कही। इस मौके पर अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर, थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा, रामनारायण भगत, कलीमुद्दीन अंसारी, सुचांद दास, तमीज अंसारी, राजीव लोचन, मोकीम अंसारी मुस्तफा मियां आदि उपस्थित थे।फोटो-24दुमका-70,कैप्सन-बकरीद को लेकर शांति समिति में सीओ व थानेदार
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन