महाविद्यालय में आयोजित किया गया नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम
Shravasti News - राजकीय महाविद्यालय हरदत्तनगर गिरंट जमुनहा में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्या प्रोफेसर ममता पांडेय ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को सम्मान और समानता के नए अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम में मानव श्रृंखला और रैली का आयोजन किया गया। डॉ कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने समान अवसर की आवश्यकता पर जोर दिया।

गिरंटबाजार। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन राजकीय महाविद्यालय हरदत्तनगर गिरंट जमुनहा में किया गया। इस दौरान विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर ममता पांडेय ने किया। प्राचार्या ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक विधिक प्रावधान नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का सशक्त माध्यम है, जो महिलाओं को सम्मान, समानता और नेतृत्व के नए अवसर प्रदान करता है। सशक्त नारी ही सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला है। डॉ कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब उसमें प्रत्येक व्यक्ति, चाहे वह किसी भी लिंग या वर्ग से संबंधित हो, उसे सम्मान और समान अवसर प्राप्त हो।
जागरूकता अभियान के तहत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक मानव श्रृंखला मनाई। इसके साथ ही रैली निकाली गई। कार्यक्रम का संचालन मिशन शक्ति प्रभारी डॉ नरेश ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन