नारी वंदन अधिनियम समानता स्थापित करने की दिशा में कदम
Mirzapur News - मिर्जापुर में राजकीय महाविद्यालय मझवां में नारी वंदन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाना और महिला आरक्षण के महत्व को समझाना था। मुख्य अतिथि ने कहा कि महिला आरक्षण समानता का महत्वपूर्ण कदम है, जबकि प्राचार्य ने नारी सशक्तिकरण के बिना राष्ट्र के विकास को असंभव बताया।
मिर्जापुर,संवाददाता। पहाड़ी ब्लाक के उमरिया स्थित राजकीय महाविद्यालय मझवां के सभागार में बुधवार को नारी वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाना तथा महिला आरक्षण के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था। शुभारंभ मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के कुलसचिव रामनारण एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सूबेदार यादव ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष्क्ष दी प्रज्ज्वलित कर कराया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि महिला आरक्षण केवल अधिकार नहीं, बल्कि समाज में समानता स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने से शिक्षा, नेतृत्व और निर्णय प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सूबेदार यादव ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के बिना राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने एवं आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान भाषण, निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने महिला आरक्षण विषय पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। हस्ताक्षर अभियान में छात्राओं ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ राजेन्द्र कुमार,संचालन डॉ अनुपम वर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रो. राजेश दुबे डॉ जितेंद्र सिंह डॉ विजय बहादुर,बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं,कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन