पदयात्रा निकाल नारी शक्ति वंदन अधिनियम,सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया
Mirzapur News - चुनार के विश्राम सिंह राजकीय महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत पदयात्रा का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. माधवी शुक्ला के नेतृत्व में, यह रैली नारी सशक्तिकरण और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए निकाली गई। मिशन शक्ति के तहत छात्राओं के समग्र विकास के लिए एक समिति का गठन किया गया।

चुनार,मिर्जापुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुनार में चल रहे नारी शक्ति वंदन अधिनियम, प्रचार अभियान के अंतर्गत बुधवार को सुबह महाविद्यालय परिसर से पदयात्रा का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो.माधवी शुक्ला के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा के माध्यम से नारी सशक्तिकरण एवं अधिनियम एवं भातखण्डे कल्चरल क्लब के तहत सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के जन जागरूकता अभियान के तहज रैली निकाल कर जनजन तक संदेश पहुंचाया गया। मिशन शक्ति फेज-5 के द्धित्तीय चरण में छात्राओं के कैरियर एवं कौशल विकास के लिए समिति का गठन किया गया। यह समिति छात्राओं के समग्र विकास के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करेगी।
पदयात्रा में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. शेफालिका राय ने और धन्यवाद भातखण्डे कल्चरल क्लब की प्रभारी प्रो. कुसुम लता ने किया। इस अवसर पर डॉ. रजनीश, डॉ. भास्कर प्रसाद द्विवेदी, डॉ. संकटा प्रसाद सोनकर, डॉ. दीप नारायण, डॉ.अरूणेश कुमार, डॉ. सत्येंद्र कुमार, अरविंद कुमार, डॉ. नलिनी सिंह, रमेश चंद्र, डॉ. गुरु प्रसाद सिंह, डॉ.दीपक कुमार सिंह, डॉ. शिखा तिवारी, डॉ. शैलेन्द्र कुमार, डॉ. अदिती सिंह, डॉ. रीता मिश्रा, डॉ. शिव कुमार, डॉ. मंजुला शुक्ला, डॉ. विद्या सिंह, डॉ. अमित कुमार यादव समेत कर्मचारी रहे। 69 छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन